Powered by

Advertisment
Home हिंदी

सीएम ने किया सेंधवा-निवाली में 2.4 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन, 185 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ, आधुनिक तकनीक से होगी सिंचाई।

By Ground Report Desk
New Update
Moahan Yadav

Source: X(@CMMadhyaPradesh)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार 11 जनवरी को बड़वानी जिले में दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। सेंधवा कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सेंधवा और निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन किया है।

Advertisment

सेंधवा परियोजना की विशेषताएं:

  • लागत: 1,402.74 करोड़ रुपये
  • लाभार्थी: 98 गांवों के 53,000 किसान
  • सिंचाई क्षेत्र: 44,148 हेक्टेयर
  • पाइपलाइन की लंबाई: 56.39 किलोमीटर
  • जल उठान क्षमता: 501 मीटर ऊंचाई तक

निवाली परियोजना की विशेषताएं:

  • लागत: 1,088.24 करोड़ रुपये
  • लाभार्थी: 87 गांवों के किसान
  • सिंचाई क्षेत्र: 33,000 हेक्टेयर
  • पाइपलाइन की लंबाई: 40.18 किलोमीटर
  • जल उठान क्षमता: 465 मीटर ऊंचाई तक

दोनों परियोजनाओं में आधुनिक स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई संभव होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्ष 2003 में जहां मात्र 3 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित थी, वह अब बढ़कर 50 लाख हेक्टेयर हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक इसे 1 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाना है।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 58.46 करोड़ रुपये के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2,580.82 करोड़ रुपये की 13 अन्य परियोजनाओं का भूमि पूजन भी किया है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट का आर्थिक सहयोग करें। 

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जटिल शब्दावली सरल भाषा में समझने के लिए पढ़िए हमारी क्लाईमेट ग्लॉसरी  gr

यह भी पढ़ें

कूड़े की यात्रा: घरों के फर्श से लैंडफिल के अर्श तक

मध्य प्रदेश में पराली जलाने पर सख्ती नहीं, दम घोंटू धुंए से पटे गांव

मध्‍य प्रदेश को C&D वेस्‍ट से निजात पाने के लिए तय करना होगा लंबा सफर

MP में खाद की कमी के बाद भी किसान नहीं खरीद रहे IFFCO की नैनो यूरिया