Powered by

Advertisment
Home हिंदी पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु की आशंका

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु की आशंका

शुक्रवार  की सुबह उत्तरी पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के एक दूरदराज के गांव में भारी भूस्खलन (Landslide) के कारण दर्जनों घर जमींदोज हो गए और परिवार जिंदा दफन हो गए। इस आपदा से सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका है।

ByGround Report Desk
New Update
png

Source X(@AlfredNixton)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शुक्रवार  की सुबह उत्तरी पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के एक दूरदराज के गांव में भारी भूस्खलन (Landslide) के कारण दर्जनों घर जमींदोज हो गए और परिवार जिंदा दफन हो गए। इस आपदा से सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका है। इस दुर्घटना के बाद बचाव और राहत प्रयास जारी हैं।

Advertisment

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) के अनुसार भूस्खलन कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीप देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर (370 मील) उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में हुआ। इस घटना का समय स्थानीय समयानुसार लगभग 3 बजे बताया जा रहा है।

इस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री जेम्स मारापे (James Marape) ने भी बयान दिया है। अपने एक बयान में उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी तक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारी आपदा से निपटने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।

मारापे ने कहा, "हम एंगा में प्रांतीय और जिला अधिकारियों से मिलने और राहत कार्य, शवों की बरामदगी और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण शुरू करने के लिए आपदा अधिकारियों, पीएनजी रक्षा बल और निर्माण और राजमार्ग विभाग को भेज रहे हैं।"

Advertisment

एबीसी और अन्य स्थानीय मीडिया ने अनुमान लगाया है कि भूस्खलन में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों को डर है कि मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।

Advertisment

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें और वीडियो विनाश के पैमाने का संकेत देते हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए निवासियों को भूस्खलन के कारण छोड़े गए पेड़ों के तनों और मलबे के बीच बिखरे हुए विशाल चट्टानों पर चढ़ते देखा जा सकता है।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि मरने वालों की संख्या का मौजूदा अनुमान 100 से ऊपर है, हालांकि इस आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है। सोशल मीडिया में वायरल होते वीडियो में स्थानीय लोगों को दबे हुए शवों को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।