Powered by

Advertisment
Home हिंदी जानिए कौन हैं मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार पाने वाली मेजर राधिका सेन

जानिए कौन हैं मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार पाने वाली मेजर राधिका सेन

कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा देने वाली भारतीय महिला पीसकीपर मेजर राधिका सेन (Major Radhika Sen) को प्रतिष्ठित मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 30 मई को खुद एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) राधिका को सम्मानित करेंगे।

ByGround Report Desk
New Update
radhika sen

Source X(@ruchirakamboj)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा देने वाली भारतीय महिला पीसकीपर मेजर राधिका सेन (Major Radhika Sen) को प्रतिष्ठित मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 30 मई को खुद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) राधिका को सम्मानित करेंगे। आइये जानते हैं मेजर राधिका सेन के बारे में। 

Advertisment

राधिका सेन ने मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (Democratic Republic of the Congo) में काम किया है। राधिका ने कांगो में यूनाइटेड नेशंस आर्गेनाइजेशन स्टेबलाइजेशन मिशन (MONUSCO) के तहत काम किया है। इस दौरान मेजर राधिका ने इंडियन रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन (INDRDB) के लिए  MONUSCO की एंगेजमेंट प्लटून कमांडर के तौर पर कार्य किया है। 

Advertisment

राधिका सेन को मार्च 2023 में इंडियन रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन के साथ एंगेजमेंट प्लाटून कमांडर के रूप में मोनुस्को में तैनात किया गया था। उन्होंने अप्रैल 2024 में अपना कार्यकाल पूरा किया। मेजर सुमन गवानी के बाद, राधिका सेन यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय पीसकीपर हैं। मेजर सुमन ने जिन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सेवा की और उन्हें वर्ष 2019 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Advertisment

अंटोनियो गुटेरेस ने मेजर सेन की सेवा को सराहा और कहा कि  "उनकी सेवा संयुक्त राष्ट्र के लिए सच्चा श्रेय है।"

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।