Powered by

Advertisment
Home हिंदी

मात्र 16 साल की उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली काम्या

मात्र 16 साल की काम्या कार्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ने वाली भारत की सबसे कम उम्र की लड़की बन गईं हैं। यह कारनामा काम्या ने अपने पिता एस. कार्तिकेयन के साथ किया है, जो कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) के कमांडर हैं।

By Ground report
New Update
kaamya

Source: X(@NWWA_INDIANNAVY)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मात्र 16 साल की काम्या कार्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) 8849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ने वाली भारत की सबसे कम उम्र की लड़की बन गईं हैं। यह कारनामा काम्या ने अपने पिता एस. कार्तिकेयन के साथ किया है, जो कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) के कमांडर हैं। काम्या और उनके पिता दोनों ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर के एक कीर्तिमान स्थापित किया है। 

Advertisment

काम्या कार्तिकेयन ने अपने पिता के साथ 3 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी। भारतीय नौसेना और पश्चिमी नौसेना कमान ने पिता-पुत्री की जोड़ी को उनके अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। पश्चिमी नौसेना कमान ने एक्स पर कहा, "नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, मुंबई की बारहवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता, भारतीय नौसेना के कमांडर एस कार्तिकेयन ने 20 मई को माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।"

"भारतीयनौसेना कमांडर एस कार्तिकेयन की बेटी सुश्री काम्या कार्तिकेयन को नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की बनने पर बधाई देती है। काम्या ने सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने में अदम्य साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया है। सात में से छह महाद्वीपों में भारतीय नौसेना युवा काम्या को सभी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने की आकांक्षा के लिए शुभकामनाएं देती है, वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन जाएगी,'' भारतीय नौसेना ने एक्स पर लिखा।

अपने पिता की पर्वतारोहण गतिविधियों से प्रेरित होकर काम्या ने 3 साल की उम्र में ही ट्रेकिंग शुरू कर दिया था। काम्या ने हिमालय के लिए अपना पहला प्रयास मात्र सात साल की उम्र में, 2015 में चंद्रशिला चोटी पर चढ़ने के साथ किया था। 

इसके बाद काम्या ने 2016 में हर-की दून, केदारकांठा पीक और रूपकुंड झील जैसे अधिक चुनौती भरे ट्रेक का रुख किया। मई 2017 में काम्या ने मात्र तेरह साल की उम्र में एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रैकिंग की। यह काम्या के लिए मील का पत्थर था। ऐसा करने वाली काम्या दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की बन गई।

2019 में, उन्होंने ब्रिघू झील पर विजय प्राप्त की और हिमाचल प्रदेश में सार दर्रे को पार किया। कई प्रशासनिक और शारीरिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, काम्या माउंट एकॉनकागुआ (Mount Aconcagua) पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन चुकीं हैं। माउंट एकांकागुआ की चढ़ाई से काम्या की उल्लेखनीय उपलब्धियां और भी बढ़ गईं थी। हालिया एवरेस्ट फतह काम्या के सफर में सबसे नया तमगा है। 

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।