Powered by

Advertisment
Home हिंदी रविवार रात पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है रेमल चक्रवात

रविवार रात पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है रेमल चक्रवात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा है कि चक्रवात रेमल (Cyclone Remal) रविवार आधी रात के दरमियान पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच कहीं टकरा सकता है।

ByGround Report Desk
New Update
cyclone remal

Source IMD

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव के क्षेत्र के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने संभावना है। चक्रवात रेमल (Cyclone Remal) रविवार आधी रात के दरमियान पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच कहीं टकरा सकता है। मौसम विभाग ने इस चक्रवात के जमीन पर उतरने के समय, हवा की गति 100 से 120 किमी रह सकती है। 

Advertisment

क्या है चक्रवात रेमल की मौजूदा स्थिति 

चक्रवात रेमल वर्तमान में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 800 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 810 किमी दक्षिण में स्थित है। चक्रवात रेमल के 25 मई की सुबह तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। लगभग उत्तर की ओर बढ़ने से पहले, शनिवार की रात तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौजूदा मौसम जानकारियों के अनुसार उत्तरी हिंद महासागर बेहद गर्म है। समुद्र की सतह का 30 से 31 डिग्री सेल्सियस का तापमान इस चक्रवात को सुपरचार्ज करने की पूरी क्षमता रखता है।

बंगाल में भरी बारिश की चेतावनी 

Advertisment

चक्रवात के कारण मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसके साथ ही इन दिनों दक्षिण 24 परगना में 90 से 100 किमी प्रति घंटे, पूर्व मेदिनीपुर में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है। जबकि कोलकाता, उत्तर 24 परगना और हावड़ा में हवा की गति का 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

उड़ीसा और उत्तर पूर्व में मध्यम बारिश की सम्भावना  

चक्रवात रेमल के प्रभाव से 25 मई से उत्तर और दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना बताई गई है। इसके अलावा 27 और 28 मई को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Advertisment

मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की चेतावनी दे दी है। साथ ही आईएमडी ने कहा है कि इस चक्रवात से 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।