Powered by

Advertisment
Home हिंदी ताडोबा-अंधेरी टाइगर रिज़र्व में बाघ के हमले से महिला की मृत्यु

ताडोबा-अंधेरी टाइगर रिज़र्व में बाघ के हमले से महिला की मृत्यु

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ताडोबा-अंधेरी टाइगर रिज़र्व (Tadoba-Andhari Tiger Reserve) में एनिमल-ह्यूमन कनफ्लिक्ट की खबर सामने आई है। टाइगर रिज़र्व के देवदा जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गई एक 32 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला। ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

ByGround Report Desk
New Update
td

Source: X(@AparnaMondalNFT)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ताडोबा-अंधेरी टाइगर रिज़र्व (Tadoba-Andhari Tiger Reserve) में एनिमल-ह्यूमन कनफ्लिक्ट की खबर सामने आई है। टाइगर रिज़र्व के देवदा जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गई एक 32 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला। ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल बाघ के हमले से हुई यह जिले की 12वीं मृत्यु है। 

Advertisment

यह घटना मोहरली वन रेंज में हुई जब चंद्रपुर जिले के देवदा गांव के चंद्र चिक्रम (32) जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल में गईं थी। मोहरली के वैन अधिकारीयों ने पुष्टि की है कि यह मृत्यु बाघ के हमले से हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन मौतों के बाद वन प्रशाशन अलर्ट हो गया है। गाँव के पास शिकारियों की गतिविधि पर नज़र रखने के लिए प्राथमिक प्रतिक्रिया टीम के रूप में गाँव के युवाओं का एक समूह बनाया गया है। इसके अलावा घातक मुठभेड़ के लिए जिम्मेदार बाघ (Tiger) की पहचान करने के लिए हमले स्थल के आसपास कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं।

वन अधिकारियों ने कहा कि जानवरों के हमलों के कारण 2023 में 22 मौतें हुईं, जबकि 2022 में 53 मौतें हुईं थीं। इनमे से 46 मौतें बाघ के हमलों और 7 मौतें तेंदुए के हमलों के कारण हुईं हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।