Powered by

Advertisment
Home हिंदी पर्यावरण के लिए काम करने वाले सुंदरम को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड

पर्यावरण के लिए काम करने वाले सुंदरम को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के 10 युवाओं को अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान करती हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए यह पुरुस्कार प्रतापगढ़ जिले  दरियापुर कोट गांव के युवा सुंदरम को मिला है।

ByGround Report Desk
New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के 10 युवाओं को अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान करती हैं।  प्रतापगढ़ के युवा सुंदरम तिवारी पिछले कुछ वर्षों से अपनी नौकरी छोड़ कर पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। 

Advertisment

पिछले दो सालों में सुंदरम ने पूरे देश की 14,000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल से यात्रा की। इस दौरान सुंदरम ने 18,322 स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, और गांवों में 2 लाख से भी अधिक वृक्षारोपण किये हैं। 

सुंदरम अपनी साईकिल से जोधपुर, दिल्ली, जयपुर जैसे बड़े शहरों से लेकर छिंदवाड़ा, पन्ना जैसे छोटे शहरों में जा कर पर्यावरण को लेकर जागरुकता फैलाते थे। इस दौरान सुंदरम ने 10 लाख से अधिक लोगों को संबोधित किया है।  

इन सब के अतिरिक्त सुंदरम ने पर्यावरण के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया है। इस कार्यक्रम के जरिये सुंदरम पर्यावरण की विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को को बुलाते हैं। इन पर्यावरणविदों के जरिये अपने साथ जुड़े स्कूल-कॉलेज के छात्र और अन्य नागरिकों को भारत में पर्यावरण के संबंध में आ रही विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर अवगत कराया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सुंदरम पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर चुके अनुभवी अधिकारियों की मदद से देश के युवा समुदाय को जागरुक करना चाहते हैं।

Advertisment

इससे पहले भी पूर्व पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से लेकर देश के विभिन्न राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों, और वन मंडल के अधिकारीयों ने सुंदरम के काम की सराहना की है। हालिया विवेकानंद यूथ अवार्ड सुंदरम द्वारा पर्यावरण के लिए किये गए इन्ही प्रयासों की परिणिति है। 

भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट का आर्थिक सहयोग करें। 

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

Advertisment

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जटिल शब्दावली सरल भाषा में समझने के लिए पढ़िए हमारी क्लाईमेट ग्लॉसरी 

यह भी पढ़ें

एमपी के मंडला से विलुप्त होती रामतिल, मिलेट मिशन पर सवाल खड़े करती है

MP के पांढुर्ना में प्लास्टिक को लैंडफिल में जाने से रोक रहे हैं अरुण

मध्यप्रदेश में बदहाल पशु चिकित्सा व्यवस्था को उबारती पशु सखियां

गरीबी में सिलिको ट्यूबरक्लोसिस से लड़ रहे गंज बासौदा के खदान मज़दूर