Journalist Naina Yadav Harassed in Ujjain Mahakal

महिला पत्रकार Naina Yadav के साथ उज्जैन महाकाल में बदसलूकी

  • Post author:
  • Post published:February 19, 2023

नवभारत टाईम्स की पत्रकार नैना यादव (Journalist Naina Yadav) के साथ उज्जैन में आयोजित शिव ज्योति अर्पणम दीपोत्सव (Shivajyoti Arpanam) के दौरान बदसलूकी हुई। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। जब महिला पत्रकार ने इस बात की शिकायत की तो मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने जवाब दिया कि भीड़ में तो यह सब हो जाता है।

दिल्ली से आई टाईम्स ग्रुप की महिला पत्रकार (Journalist Naina Yadav) ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की।

नैना यादव (Journalist Naina Yadav) का आरोप है कि उनकी साड़ी खींची गई और उन्हें नौंचा भी गया। ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है और सीएम शिवराज सिंह के सामने हुआ है। जब उन्होंने इस बात की शिकायत सीएम शिवराज से की तो उन्होंने माफी मांगी और कहा कि वे बात नहीं कर पाएंगे। बाद में उनकी पत्नी साधना सिंह ने कहा कि भीड़ में तो यह सब चलता रहता है।

नाराज़ नैना ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो मध्यप्रदेश की बेटी हैं और यहां मुख्यंत्री के भांजा भांजियों के साथ ऐसी हरकत हो रही है।

यहां मुख्यमंत्री के साथ-साथ, स्थानीय सांसद, विधायक, मंत्री सब मौजूद थे। किसी ने भी कुछ नहीं किया। नैना यादव (Journalist Naina Yadav) ने मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये।

मामला बढ़ने के बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार नैना यादव को बुलाया और इस घटना पर खेद जताया।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन में दीपोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें 18 लाख दीप प्रज्जवलित किए गए थे। सरकार का दावा है कि दीपावली पर अयोध्या से ज्यादा दीप यहां जले।

Read More

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on GReport2018@gmail.com