Powered by

Advertisment
Home हिंदी

Gujarat Elections 2022: गुजरात में BJP जीतेगी या हारेगी? जानिए क्या कहता है ताज़ा सर्वे?

Who will win in Gujarat Elections 2022? गुजरात में बीजेपी जीतेगी या हारेगी? जानिए क्या कहता है ताज़ा सर्वे?

By Nehal Rizvi
New Update
Why BJP is talking about Mathura so much in this election?

Gujarat Elections 2022: देश के दो राज्यों में इस वक़्त ज़बरदस्त चुनावी सरगर्मियां चल रही हैं। पहला भाजपा का गढ़ गुजरात (BJP in Gujarat) है तो दूसरा हिमाचल प्रदेश। दोनों राज्य में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) का बिगुल बज चुका है। अधिक चर्चा गुजरात की है। यहां पिछले 27 साल से भाजपा सत्ता पर क़ाबिज़ है। कांग्रेस (Congress in Gujarat) ने पिछला विधानसभा में चुनाव भाजपा को तगड़ी टक्कर दी थी। इस बार का माहौल बेहद ही दिलचस्प  है। ऐसा इस लिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी गुजरात (Arvind Kejariwal Aam Aadmi Party in Gujarat) में चुनाव लड़ रही है। जिसके चलते राज्य में चुनावी समीकरण बदलने की बाद कही जा रही है।

Gujarat Elections 2022: सर्वे में भाजपा की बड़ी जीत का दावा

गुजरात में मतदान से पहले कई सर्वे हुए हैं और कुछ अब भी जारी हैं। सर्वे एजेंसियां गुजरात की जनता का मूड भांपने में जुटी हुई हैं। हालांकि, अधिकतर सर्वे में दावा किया जा है कि एक बार फिर गुजरात में भाजपा सरकार बनेगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा विरोधी मतों में बंटवारे से कांग्रेस को नुक़सान और भाजपा को फायदा हो सकता है।

इसका मुख्य कारण है आम आदमी पार्टी का चुनाव में उतरना। 2017 में भाजपा को सत्ता के बाहर करने से चुकी कांग्रेस इस बार बैकफुट पर दिख रही है। आप के चुनावी मैदान में आ जाने से कांग्रेस को अधिक नुकसान का सामना करना पड सकता है। हालांकि इस सभी सवालों का जवाब 8 दिसंबर को मिलेगा। प्रधानमंत्री गुजरात चुनाव को अपने स्तर से देख रहे हैं।

पी मार्क और रिपब्लिक भारत ने गुरूवार को गुजरात चुनाव को लेकर एक सर्वे रिपोट जारी कर दावा किया राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस को फिर से पांच साल का लंबा इंतज़ार करना होगा। आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने से सीधा फायदा भाजपा होगा, क्योंकि कांग्रेस का वोट आप को ट्रांसफर हो सकता है। जिससे चलते भाजपा का फायदा होना तय है।

भाजपा को मिल सकती हैं 125-140 सीटें

ओपिनियन पोल का अनुमान है कि कांग्रेस 24-36 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। भाजपा को 127-140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ने उतरी आम आदमी पार्टी को 9-21 सीट मिल सकती है। अन्य के खाते में महज़ 0-2 सीटें जाएगी। पोल के मुताबिक़, गुजरात में इस बार भाजपा को सबसे बड़ी जीत मिलने का दावा किया गया है।

पी मार्क और रिपब्लिक भारत के ओपिनियन पोल का अनुमान है कि इस बार के चुनाव में भाजपा को 46.2 प्रतिशत वोट मिल सकता है। कांग्रेस को 28.4 तो आम आदमी पार्टी को 20.6 फीसदी वोट हासिल कर सकती है। अन्य के खाते में 4.8 जा सकता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में आप ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और सभी की ज़मानत ज़ब्त हो गई थी। सर्वे इस बार आप तो थोड़ी बेहतर स्थिति में बताया जा रहा है।

भाजपा ने काटे दिग्गजों के टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात की खुद अगुआई कर रहे हैं। हर छोटी-बड़ी अपडेट ले रहे हैं। भाजपा केंद्रीय समिति की ओर से पहले चरण की 160 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक 8 दिग्गज नेताओं समेत 38 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। 

आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने राज्य दो चरणों में चुनाव का ऐलान किया है। पहले चरण की 89 सीटों के लिय 1 दिसंबर को और दूसरे चरण की 93 सीटों पर 5 दिसंबर तो वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा।

भारत के 50वें CJI  डी.वाई. चंद्रचूड़ कौन हैं ?

नेपाल में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप ?

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on [email protected]