Powered by

Advertisment
Home Uttar Pradesh क्या है सीएम योगी का वरासत अभियान, कैसे मिलेगा आपको फायदा?

क्या है सीएम योगी का वरासत अभियान, कैसे मिलेगा आपको फायदा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में वरासत अभियान 15 दिसंबर से 2020 से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा।

By Pallav Jain
New Update
yogi adityanath varasat abhiyan in UP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में वरासत अभियान 15 दिसंबर से 2020 से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा। इस अभियान के तहत बिना किसी विवाद के उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने के लिए सभी ग्राम सभाओं में वरासत अभियान चल रहा है। अभियान के तहत वरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा है।

Advertisment

क्या है वरासत अभियान?

अभियान के दौरान खतौनी में नाम दर्ज कराने में आने वाली समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नबंर-0522-2620477 जारी किया गया है।

अब तक 6,98,946 आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किए गए है। इनमें से 6,61,022 आवेदन पत्र अभियान के दौरान निस्तारित किया गए और शेष को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिया गया है।

Advertisment

यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी वरासत प्रकरण किसी भी स्तर पर समय सीमा के बाद लंबित न रहे।

सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से कहा है कि जिले में दर्ज व निस्तारित होने वाले वरासत प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करें और वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही की जाए जिससें कोई विधिक उत्तराधिकारी अपने उत्तराधिकार से वंचित न रहें।

वरासत अभियान 15 दिसंबर से 2020 से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा।

Advertisment

Ground Report के साथ फेसबुकट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।