Powered by

Home Hindi

शादी का झांसा देकर पुलिस इंस्पेक्टर ने किया महिला का रेप ; फिर...

बरेली ज़िले से रेप की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

By Ground report
New Update
शादी का झांसा देकर पुलिस इंस्पेक्टर ने किया महिला का रेप ; फिर...

उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले से रेप की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला मीडिया चर्चा का विषय बनते ही इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और इंस्पेकटर निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

महिला ने जो शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है उसके मुताबिक, पति से विवाद के बाद महिला शिकायत दर्ज करवाने शाहजहांपुर कोतवाली गई थी। क्रांतिवीर सिंह उस समय कोतवाली में उप निरीक्षक पद पर तैनात था। शिकायत के बाद उनके मामले की जांच की थी। उस समय बात-चीत बढ़ने के बाद क्रांतिवीर ने खुद को अविवाहित बताया था। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि 24 फरवरी 2021 को क्रांतिवीर ने बरेली कचहरी  से शादी का फर्ज़ी प्रमाण पत्र बनवाया। इसके बाद वह मुझे कैंट स्थित अपने आवास पर ले गया और फिर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला का आरोप है कि इसके कुछ समय बाद उसे पता चला कि क्रांतिवीर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

पीडि़ता महिला ने पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा से इस मामले में शिकायत की थी। एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से जांच कराई और फिर इसके बाद आरोपी निरीक्षक क्रांतिवीर के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज करके उसे निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने बरेली के एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Ground Report के साथ फेसबुकट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

Amrita Hospital को Asia’s largest hospital कहे जाने का कारण जान लीजिए

PD ACT क्या है जिसे पुलिस ने राजा सिंह पर लगाकर उसे जेल भेजा ?