Powered by

Home Hindi

उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी, सड़क पर खून से लथपथ भटकती रही बच्ची, बोली- मां के साथ भी...

उज्जैन में 12 साल की नाबालिग़ के साथ दरिंदगी, सड़क पर खून से लथपथ भटकती रही बच्ची, बोली- मां के साथ भी...

By Nehal Rizvi
New Update
उज्जैन में 12 साल की नाबालिग़ के साथ दरिंदगी

मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार को एक 12 साल की नाबालिग़ बच्ची के साथ बेहद ही शर्मानक घटना का मामला सामने आया है। महाकाल थाना क्षेत्र में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास खून से लथपथ बच्ची मिली। घायल बच्ची को इंदौर के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की है।

दैनिक भास्कर की ख़बर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के महाकाल थाना क्षेत्र क्षेत्र में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास दरिंदगी का शिकार हुई मिली नाबालिग बच्ची अर्धनगन अवस्था में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में करीब ढाई घंटे तक इधर-उधर भटकती रही।

खून से लथपथ बच्ची की मदद को कई आगे आता नहीं दिखा। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज से पता चला कि रेप के बाद बच्ची 8 किलोमीटर मदद के लिय भटकती रही। पुलिस को जानकारी में बच्ची मे बताया कि केवल उसके साथ नहीं बल्कि उसकी मां के साथ भी रेप किया गया है। उसकी मां कहाँ है और वह उज्जैन कैसे आई इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।

सोशल मीडिया पर घटना वायरल

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक ऑटो रिक्शा वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए ऑटो रिक्शा ड्राइवर के ऑटो से खून के धब्बे मिले हैं। जिनको अब बच्ची के ब्लड सैंपल लेकर मिलान करने के लिए भेजा गया है।

नबालिग़ बच्ची के साथ हुई बर्बर घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बिंदु बनी हुई है। शायद सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने के बाद ही पुलिस प्रशासन जागा और मामले की तेज़ी से जाँच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर राज्य मे क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आख़िर मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में कमी क्यों नहीं हो रही? NCRB के आंकड़े भी बताते हैं कि मध्य प्रदेश महिलाओं के साथ अपराध की संख्या अधिक है।

महिला अपराध में मप्र टॉप पर

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट बताती है कि 2021 में देश भर में नाबालिग बच्चियों से रेप के 33 हज़ार 36 मामले आए थे, जिसमें से सबसे अधिक 3515 मामले मध्यप्रदेश में दर्ज किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि मध्य प्रदेश में हर दिन लगभग 17 से 18 रेप औसतन हो रहे हैं।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2019 से 2021 के बीच देशभर में 13 लाख 13 हज़ार लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं, इनमें से सबसे अधिक मामले मध्य प्रदेश के हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)  के आंकड़े बताते हैं कि केवल मध्य प्रदेश में ही एक लाख 60 हज़ार 180 महिलाएं और 38 हज़ार 234 लड़कियां मध्य प्रदेश से गायब हुई हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर क्या कहा

मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले , ‘उज्जैन मामले की जांच के लिए SIT का गठन हो गया है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस माले में जल्द ही जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि उज्जैन के SP सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग़ बच्ची शायद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। बच्ची फिलहाल ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है। बच्ची ने बताया कि उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है। सचिन शर्मा ने आगे बताया कि इस मामले में जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Keep Reading

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on [email protected]