Powered by

Home Hindi

अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रहे शिवपुरी के 12 यात्री हिमस्खलन से लेह-मनाली हाइवे पर फंसे

Amarnath Yatra 2023: avalanche leh manali highway shivpuri rain flood

By himanshubadodekar
New Update
अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रहे शिवपुरी के 12 यात्री हिमस्खलन से लेह-मनाली हाइवे पर फंसे

अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करीब दर्जनभर लोग लेह-मनाली हाइवे पर सरचू टॉप के पास फंस गए हैं. ये जत्था बिते दिनों बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचा था लेकिन लौटते वक्त रास्ते में हुए हिमस्खलन के चलते ये जत्था करीब 5 दिनों से फंसा हुआ है.

ग्राउंड रिपोर्ट ने फंसे हुए यात्री शिवपुरी निवासी रोहित शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि हम बीते पांच दिनों से यहां फंसे हैं. सरकार की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है. उन्होंने कई जगह फोन भी किए लेकिन मदद के नाम पर उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है.

उन्होंने बताया कि, नॉनवेज मिलने के कारण 5 दिन से खाना नही खाया है और ऑक्सीजन और तापमान कम होने के कारण काफी मुश्किलें हो रही है. भूस्खलन के चलते हाइवे पर लंबा जाम लग गया है. यहां करीब 500 सैलानी रास्ते में फंसे हैं.

वहीं मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के 12 फंसे हुए लोगों में अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष, रोहित मिश्रा, ट्विंकल जोशी, लकी रावत, कृष्णा खंडेलवाल, विनोद रावत, शिवम् गुप्ता, मयंक जैन, लाखन रावत, सुमित श्रीवास्तव, पवन धाकड़ शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on [email protected].