Powered by

Home Hindi

कौन हैं यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिहं चौधरी ?

Bhupendra Singh Chaudhary : कौन हैं यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष  भूपेंद्र चौधरी ? बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह को क्यों चुना यूपी अध्यक्ष

By Ground report
New Update
भूपेंद्र सिहं चौधरी

भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष (UP BJP president)  बनाया गया है। लंबे इंतज़ार के बाद भाजपा ने अपना यूपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना है।भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) का यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तब ही तय माना जा रहा था। जब वह आजमगढ़ दौरे को बीच में छोड़कर उन्हें दिल्ली बुलाया गया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J. P. Nadda) से 25 अगस्त को भूपेंद्र चौधरी की दिल्ली में मुलाकात हुई, जिसके बाद भाजपा की तरफ से आधिकारिक तौर पर चौधरी को यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष (UP President) चुना गया। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव काफी अहम माना जा रहा था। हालांकि चर्चा थी कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा ज़ोरो पर थी।

Chaudhary Bhupendra Singh : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह ?

भूपेंद्र चौधरी की गिनती भाजपा के काफी अनुभवी नेताओं में होती है। भूपेंद्र सिंह चौधरी का संगठन में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। भूपेंद्र चौधरी यूपी योगी सरकार में दो बार के मंत्री रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है संगठन और सरकार में उनके अनुभव की वजह से भूपेंद्र सिंह चौधरी कारगर साबित हो सकते हैं।

भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के ब्लॉक छजलैट इलाके के ग्राम महेंद्री सिंकदरपुर में हुआ था। किसान परिवार में जन्मे भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में रहकर इंटरमीडिएट तक जनपद शिक्षा हासिल की है। भूपेंद्र चौधरी के पार्टी अध्यक्ष बनने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा किसान आंदोलन की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खोई ज़मीन तलाशने की कोशिश कर रही है। पार्टी में चौधरी कद प्रभावशाली जाट नेताओं में है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन के अनुभवी नेता

  • भूपेंद्र सिंह चौधरी छात्र जीवन में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर वर्ष 1991 में उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। 1993 में वह बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए।
  • साल 1999 के लोकसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा का टिकट देकर संभल से चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में चौधरी भूपेंद्र सिंह मुलायम सिंह यादव से हार गए थे।
  • साल 2006 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री बनाया, इसके बाद 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
  • भूपेंद्र चौधरी को 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। मुरादाबाद के काठ विधानसभा में जन्मे भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी हैं।
  • साल 2016 में चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी नामित किया। उत्तर प्रदेश में साल 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह को पंचायती राज का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया।

Ground Report के साथ फेसबुकट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

Amrita Hospital को Asia’s largest hospital कहे जाने का कारण जान लीजिए

Operation Lotus : क्या दिल्ली में गिर जाएगी‘आप सरकार’?