Powered by

Advertisment
Home हिंदी

मध्य प्रदेश में चल रही पटवारियों की हड़ताल 32 दिन बाद खत्म

मध्य प्रदेश में पिछले 32 दिनों से चल रही पटवारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार और पटवारी संघ के बीच कई मांगों को लेकर सहमती बन गई है।

By Ground report
New Update
Patwari strike ends on 32nd day

मध्य प्रदेश में पिछले 32 दिनों से चल रही पटवारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार और पटवारी संघ के बीच कई मांगों को लेकर सहमती बन गई है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल ने हड़ताल कर रहे सभी पटवारियों का धन्यवाद कर काम पर लौटने की अपील की है।

पटवारी संघ द्वारा जारी किए गए पत्र में लिखा है कि तीन दिन से लगातार पटवारी संघ की बातचीत सीएम शिवराज, राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव हो रही थी। जिसमें सरकार ने हमारे मांगों के संबंध में इन प्रमुख बिंदुओं पर सहमती दी है।

  • वेतनमान के संबंध में हमारी 2800 ग्रेड पे की मांग पर शासन 2400 रुपए पर सहमत हुआ है। अभी यह ग्रेड पे 2100 रुपए है।
  • समयमान वेतनमान के संबंध में भी शासन ने सहमती दी है, जिसका प्रथम समयमान 2800 पे ग्रेड, द्वितीय समयमान 3600 और तृतीय 4200 पे ग्रेड रहेगा।
  • 1000 से अधिक पटवारी साथियों को राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन पर सहमति बनी है।
  • विशेष भत्ते के रुप में 4000 रुपए स्वीकृत हुए हैं। यह भत्ता हर महीने पटवारियों को प्राप्त होगा। इस विशेष भत्ते का संबंध जियो टेक गिरदावरी से नहीं रहेगा। पटवारी अतिरिक्त हल्कों के संबंध में शासन ने 500 रुपए की जगह 1000 रुपए भत्ते स्वीकृत किए हैं। जिनका आदेश जल्द जारी किया जाएगा।
madhya pradesh patwari sangh bhopal success letter

पटवारी संघ भोपाल ने कहा है कि

"यह हम सभी के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। यह संघ की बहुत बड़ी जीत है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।"

आष्टा तहसील के पटवारी निलेश तिवारी ने सरकार द्वारा मानी गई मांगो पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा है।

"इससे प्रदेशभर के पटवारियों को लाभ मिलेगा। यह मांग पिछले 25 सालों से लंबित थी जो आज पूरी हो गई है।"

आपको बता दें कि पटवारियों की मांगें पिछले 25 सालों से लंबित थी। इससे पहले जब पटवारी हड़ताल पर गए थे तो हाई कोर्ट ने इस हड़ताल को रद्द कर दिया था। लेकिन इस बार चुनावी मौसम में की गई पटवारियों की हड़ताल मेहनत लाई है। पटवारियों की हड़ताल की वजह से किसानों को मुआवज़ा दिए जाने का काम अटक गया था, जिसके दबाव में सरकार को पटवारियों की मांगे माननी पड़ी है।

Keep reading

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on [email protected]