Powered by

Home Hindi

MP Election 2023: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में इन 88 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव 2023 में कांग्रेस ने 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. आमला सीट पर टिकट बाकी.

By kapilsharma
New Update
congress

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी (Madhya Pradesh Congress) ने अपनी दूसरी लिस्ट (Congress Second List) जारी कर दी है। जिसमें कुल 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में 144 विधानसभा सीटों (Congress First List, MP Election) पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे जिसमें दूसरी सूची में तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम बदल दिए है। कांग्रेस पार्टी अब तक 230 विधानसभा सीटों में से 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं बैतूल की आमला सीट (Amla Assembly Election, Betul Madhya Pradesh) को होल्ड पर रखा गया है।

तीन सीटों पर बदले गए प्रत्याशी

कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट में 144 प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया गया था जिसमें तीन सीटों के प्रत्याशियों को दूसरी लिस्ट में बदल दिया गया है जिसमें दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, गोटेगांव से शेखर चौधरी की जगह एन.के प्रजापति और पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है।

मौजूदा 6 विधायकों के टिकट काटे

कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में मौजूद 6 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसमें सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा की जगह कुलदीप सिकरवार , गोहद से मेवाराम जाटव की जगह केशव देसाई, ब्यावर से रामचंद्र दांगी की जगह पुरुषोत्तम दांगी, मुरैना से राकेश मावई की जगह दिनेश गुर्जर , सेंधवा से ग्यारसी लाल रावत की जगह मिंटू सोलंकी, बड़नगर से मुरली मोरवाल की जगह राजेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया है ।

निशा बांगरे वाली आमला सीट होल्ड

बैतूल की आमला सीट को कांग्रेस पार्टी ने होल्ड पर रखा है यहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे दावेदारी पेश कर रही हैं। निशा बांगरे का अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। अभी मामला कोर्ट में है।

भिंड से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को टिकट

कांग्रेस पार्टी ने भिंड जिले की भिंड विधानसभा सीट से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को टिकट दिया है। चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी कांग्रेस के उपनेता रह चुके हैं। सन् 2013 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की ज्वाइन कर ली थी। भारतीय जनता पार्टी ने सन् 2018 के विधानसभा चुनाव में में उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन वह जीत नहीं सके, भिंड जिले की भिंड विधानसभा सीट से बीएसपी के संजीव सिंह कुशवाहा बाजी मार ली थी। सन् 2020 में चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी कांग्रेस पार्ट को ज्वाइन किया ,कांग्रेस पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव में उन्हें भिंड विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है

publive-image
publive-image
publive-image

Keep Reading

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on [email protected]