Powered by

Home हिंदी

Madhya Pradesh Elections 2023: BSP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट?

By kapilsharma
New Update
Madhya Pradesh Elections 2023: BSP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट?

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति तेज है। सभी पार्टियां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतर रही हैं । गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीएसपी ने दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इससे पहले 10अगस्त को बीएसपी ने अपनी पहली सूची जारी की थी।जिसमें कुल 7 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी।

बीएसपी की दूसरी सूची में प्रत्याशियों के नाम

1. जबलपुर पूर्व - बालकिशन चौधरी
2. अमरपाटन - छेंगेलाल कोल
3. सीहोर - कमलेश दौहरे
4. सोनकच्छ – एस.एस. मालवीय
5. घटिया - जीवन सिंह देवड़ा
6. चंदला – डी.डी. अहिरवार
7. गुन्नौर - देवीदीन आशू
8. बैरसिया - विश्राम सिंह बौद्ध
9. भिंड - रक्षपाल सिंह कुशवाहा

भाजपा से बीएसपी में शामिल हुए रक्षपाल सिंह कुशवाहा भिंड से टिकट
बता दें कि भाजपा से बहुजन समाज पार्टी में रक्षपाल सिंह कुशवाहा 2 महीने पहले ही शामिल हुए थे। रक्षपाल सिंह कुशवाहा को बहुजन समाज पार्टी ने भिंड से प्रत्याशी घोषित किया है। रक्षपाल सिंह लगभग 15 साल से भाजपा में अलग-अलग दायित्वों का निर्वाहन कर रहे थे। वे भिंड जिले की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। रक्षपाल सिंह की उम्र करीब 41 साल है वह मूल रूप से भिंड जिले के नुन्हाटा गांव के रहने वाले हैं।

 पहली सूची में 7 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी

  बहुजन समाज पार्टी ने पहली लिस्ट में 7 प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

  1. दिमनी - बलवीर सिंह डंडोतिया

  2. निवाड़ी- अवधेश प्रताप सिंह राठौर

  3. राजनगर - रामराजा पाठक

  4. रैगांव - देवराज अहिरवार

  5. सैमरिया - पंकज सिंह

  6. सिरमौर - विष्णु देव पांडे

  7. रामपुर-बाघेलान - मणिराज सिंह पटेल

publive-image
publive-image