Powered by

Home Hindi

Madhya Pradesh Elections 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट में इन 39 लोगों को मिली टिकट! देखें

By kapilsharma
New Update
Madhya Pradesh Elections 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट में इन 39 लोगों को मिली टिकट! देखें

मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची और तीसरी सूची जारी कर दी है दूसरी सूची में 39 नामों की घोषणा की गई। वहीं तीसरी सूची में एक नाम घोषित किया है। मध्य प्रदेश भाजपा ने जो दूसरी सूची में प्रत्याशियों की घोषणा की है।उसने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं उसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।

तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रीयों समेत सात सांसदों को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया है। जिसमें इंदौर -1 से भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम है।
1. केंद्रीय मंत्रीयों और सांसदों को टिकट
विधानसभा सीट - विधानसभा प्रत्याशी
दिमनी - नरेंद्र सिंह तोमर
नरसिंहपुर - प्रहलाद सिंह पटेल
निवास - फग्गन सिंह कुलस्ते
जबलपुर पश्चिम - राकेश सिंह
सतना - गणेश सिंह
सीधी - रीती पाठक
गाडरवारा - उदय प्रताप सिंह

बसपा से आए अंबरीश शर्मा को भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष के सामने मैदान में उतारा

बसपा से भाजपा में शामिल हुए अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) को भाजपा ने मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के सामने मैदान में उतारा है। अंबरीश शर्मा को भाजपा ने विधानसभा सीट लहार से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अंबरीश शर्मा ने 2018 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था । उन्होंने लगभग 31 हजार वोट हासिल किए थे। और वह तीसरे नंबर पर रहे थे। अब भाजपा में उन्हें उम्मीदवार बनाया है

सिंधिया समर्थक इमरती देवी को डबरा से टिकट

सिंधिया समर्थक इमरती देवी को भाजपा ने डबरा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इमरती देवी ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर डबरा से जीत हासिल की थी। फिर उन्होंने 2020 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हो गई थी। 2020 के उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था। और वह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुरेश राजे से हार गई थी। एक बार फिर भाजपा ने उनको डबरा से प्रत्याशी घोषित किया है।

मध्य प्रदेश भाजपा की तीसरी सूची में एक नाम

मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी तीसरी सूची भी जारी कर दी है। तीसरी सूची में अमरवाड़ा से मोनिका वट्टी को प्रत्याशी घोषित किया है। अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से भाजपा में शामिल हुई मोनिका वट्टी पर भाजपा ने अपना भरोसा जताया है। बता दें की मोनिका वट्टी 19 सितंबर को अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से इस्तीफा देखकर भाजपा में शामिल हुई थी। उनके पिता इसी सीट से विधायक रह चुके हैं।

publive-image
publive-image
publive-image
publive-image