Powered by

Home हिंदी

Madhya Pradesh Election 2023:मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी, जाने किस कहां से मिला टिकट

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर रही हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है

By kapilsharma
New Update
Madhya Pradesh Election 2023:मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी, जाने किस कहां से मिला टिकट

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर रही हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है । जिसमें समाजवादी पार्टी ने 22 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जिसमें चंबल संभाग से चार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

विधानसभा सीट                  -            प्रत्याशी का नाम 
  1. सबलगढ़( मुरैना) - लाल सिंह राठौर
  2. जौरा ( मुरैना ) - रीना कुशवाहा
  3. सुमावली (मुरैना ) - मंजू सोलंकी
  4. दिमनी (मुरैना) - रामनारायण सकवार
  5. जतारा ( टीकमगढ़) - आर.आर बंसल
  6. पृथ्वीपुर ( निवाडी) - शिवांगी सिंह यादव
  7. जवेरा ( दमोह) - लखन सिंह यादव
  8. गुन्नौर ( पन्ना ) - जितेंद्र कुमार दहायत
  9. चित्रकूट ( सतना ) - संजय सिंह
  10. मैहर ( सतना ) - चंद्रप्रकाश पटेल
  11. नागोद ( सतना ) - रामशरण कुशवाहा
  12. त्योंथर ( रीवा) - त्रिनेत्र शुक्ला
  13. देवतालाव ( रीवा ) - रामयज्ञ सोंधिया
  14. गुढ़ ( रीवा ) - अमरेश पटेल
  15. सिंगरौली ( सिंगरौली) - ओम प्रकाश सिंह
  16. बडवारा (कटनी) - कुंती कॉल
  17. चौराई (छिंदवाड़ा) - विपिन वर्मा
  18. नरेला (भोपाल ) - शमसुल हसन
  19. भोपालमध्य (भोपाल) - शमा तनवीर
  20. हुजूर (भोपाल ) - राहुल मारण( रावत)
  21. शुजालपुर(शुजालपुर) - बाबूलाल मालवीय
  22. रतलाम शहर ( रतलाम) - आफरीन बी.

मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट इन दोनों मध्य प्रदेश में काफी चर्चाओं में है। यहां मुकाबला कड़ा होने वाला है। भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा है। और समाजवादी पार्टी ने राम नारायण सकवार को प्रत्याशी बनाया है। अभी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार इस सीट से घोषित नहीं किया है।

publive-image