Powered by

Advertisment
Home हिंदी

Madhya Pradesh Election2023:भोपाल की नरेला विधानसभा सीट का क्या है समीकरण ,कौन जीतेगा इस बार नरेला विधानसभा सीट

Learn more about how Madhya Pradesh's election 2023

By kapilsharma
New Update
ZEENEWS

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल है। अगर हम बात करें नरेला विधानसभा सीट की नरेला विधानसभा सीट सन्  2008 में अस्तित्व में आई । सन् 2008 से यहां भाजपा का कब्जा है ।नरेला विधानसभा सीट से इस बार कांटे की टक्कर देख रही है भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी विश्वास सारंग को उम्मीदवार घोषित किया है तो कांग्रेस ने मनोज शुक्ला को मैदान में उतारा है।

भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग

भाजपा के प्रत्याशी  विश्वास सारंग ने गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। सन् 1993 से ही राजनीति में सक्रिय हैं। सन् 2008 में उन्होंने नरेला विधानसभा से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए ।और फिर सन् 2013 में  नरेला विधानसभा सीट से  चुनाव में जीत हासिल की।

सन् 2016 में उन्हें शिवराज कैबिनेट में भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रहार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  का पद दिया गया। और फिर 2018 में पुनः विधानसभा चुनाव हुए और विश्वास  सारंग ने तीसरी बार नरेला विधानसभा सीट से चुनाव जीता। और उन्हें मध्य प्रदेश सरकार में गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बनाया गया। 

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला

कांग्रेस ने नरेला विधानसभा सीट से मनोज शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। मनोज शुक्ला के बारे में बात करें तो मनोज शुक्ला का जन्म सन् 1979 में मध्य प्रदेश में हुआ था। जनता के बीच में उनकी छवि एक समाज सेवी और समाज सुधारक के रूप में मानी जाती है। वह हमेशा युवा की आवाज को उठाते हैं। कोरोना महामारी में उन्होंने लोगों की बहुत मदद की थीं। मनोज शुक्ला भोपाल में यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष  रह चुके हैं । वह  कांग्रेस पार्टी में  कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सचिव  के पद पर भी  काम कर चुके हैं। वह नरेला विधानसभा में 5 सालों से लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं । कांग्रेस पार्टी में रहकर उन्होंने नरेला विधानसभा में काफी कम किया है। विधानसभा चुनाव 2018 में भी उन्होंने  नरेला विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन पार्टी ने महेंद्र सिंह चौहान को टिकट दिया था। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी ने मनोज शुक्ला पर भरोसा जताया है और उन्हें भाजपा के प्रत्याशी और लगातार तीन बार के विधायक विश्वास  सारंग के सामने चुनावी मैदान में उतारा है।

पिछले नरेला विधानसभा सीट चुनावों पर नजर

1. 2008 विधानसभा चुनाव

 दल            -             उम्मीदवार            -       #वोट

भाजपा        -            विश्वास सारंग        -       57075

कांग्रेस         -            सुनील सूद            -      53802

   नरेला विधानसभा से भाजपा के विश्वास सारंग 3273 से जीते

 2.  2013 विधानसभा चुनाव

दल            -             उम्मीदवार            -       #वोट

भाजपा       -            विश्वास सारंग        -       98472

कांग्रेस        -            सुनील सूद           -        71402

 नरेला विधानसभा से भाजपा के विश्वास सारंग 26970 वोट से जीते

3. 2018 विधानसभा चुनाव

दल           -             उम्मीदवार                 -       #वोट

भाजपा         -           विश्वास सारंग                  -      108654

कांग्रेस         -           डॉ।महेंद्र सिंह चौहान            -     85503

नरेला विधानसभा से भाजपा के विश्वास सारंग 23153 वोट से जीते