ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वॉरंट!

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जारी जंग k बीच अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court -ICC) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के चलते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

आईसीसी ने यह वारंट जारी कर पुतिन को यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार माना और उन्हें आरोपी बनाया। वहीं दूसरी ओर रूस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि रूस के सैन्य बलों ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमले के दौरान कोई भी अत्याचार नहीं किया है।

न्यायालय ने युद्ध में बच्चों के अवैध निर्वासन और यूक्रेन से रूस में लोगों के अवैध हस्तांतरण के शक में पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने रूस के बच्चों के अधिकारों के आयुक्त मारिया अलेक्सेयेवना लावोवा-बेलोवा के लिए भी समान आरोपों के लिए वारंट जारी किया है।

24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमले की शुरुआत से यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में कथित तौर पर अपराध किए गए। कोर्ट ने कहा की उसके पास इस बात पर विश्वास करने के पर्याप्त आधार है कि, पुतिन ने सीधे तौर पर, संयुक्त रूप से, या अन्य के माध्यम से ऐसे कृत्य के लिए व्यक्तिगत अपराधिक जिम्मेदारी वहन की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.