Powered by

Home हिंदी

मध्यप्रदेश की सियासत में नई राजनीतिक पार्टी 'एकम सनातन भारत दल' की एंट्री

एकम सनातन भारत, जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है यह दल सनातनी सिद्धांतों और लक्षण हेतु समर्पित भारत का निर्माण करना चाहता है।

By Ground report
New Update
ekam sanatan bharat

मध्यप्रदेश में नवंबर- दिसंबर में चुनाव होने हैं, जहां मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है तो वहीं नई राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में एक नया राजनीतिक दल जिसका नाम एकम सनातन भारत दल है, इस बार चुनावी मैदान में होगा। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है यह दल सनातनी सिद्धांतों और लक्षण हेतु समर्पित भारत का निर्माण करना चाहता है।

जहां एक तरफ सनातन को लेकर पूरे देश में सियासत छिड़ी हुई है तो वहीं मध्यप्रदेश में एक राजनीतिक पार्टी सनातन को समर्पित होकर लेकर लोकतंत्र की परीक्षा देने की तैयारी कर रही है। पार्टी पदाधिकारी का दावा है कि सनातन भारत दल का सनातनी सिद्धांतों और लक्षण हेतु समर्पित भारत की पहली राष्ट्रीय राजनीतिक दल है।

पार्टी की उपाध्यक्ष संस्कृति सिंह का कहना है कि "यह दल भले ही नया है लेकिन इसके विचार काफी पुराने हैं। हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम संकल्पित हैं इसी उद्देश्य से हम लोगों ने पार्टी का गठन किया है। काफी मंथन के बाद इस पार्टी का गठन किया गया है क्योंकि हर हिंदू के दिमाग में इस वक्त ये सवाल चल रहा है कि हमारे लिए क्या होगा क्योंकि हिंदू के पास कोई ऑप्शन नहीं है। आज देश का हिंदू डरा हुआ है और वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इन्हीं तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए अंकुश शर्मा ने राजनीतिक दल का गठन किया है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है यहां पर चुनाव लड़कर ही हम अपने मुद्दों हासिल किया जा सकता है।

एकम सनातन भारत दला का मैनिफेस्टो

  • संविधान में संशोधन कर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना
  • गौरक्षा कानून बनाना
  • 5 फीसदी से अधिक जनसंख्य़ा वाले धर्मों से अल्पसंख्यक का दर्जा छीनना
  • भारत में सनातन समाज की स्थापना

भारत के लोकतंत्र की खूबी यही रही है कि यहां कोई भी चुनाव लड़ सकता है, लेकिन देखना होगा जिस लोकतंत्र के ज़रिए इन्हें यह अधिकार मिला है उसके मूल्यों को ये कितना अंगीकार करते हैं।

यह भी पढ़ें

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on [email protected]