Powered by

Home Hindi

कतर में FIFA के आयोजन पर क्यों छिड़ा है विवाद ? जानिए पूरी कहानी

FIFA World Cup 2022 : कतर में FIFA के आयोजन पर क्यों छिड़ा है विवाद ? जानिए पूरी कहानी

By Ground report
New Update
कतर में FIFA के आयोजन पर क्यों छिड़ा है विवाद ? जानिए पूरी कहानी

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 20 नवंबर से क़तर में शुरू हो चुका है। जब से क़तर को फीफा की मेज़बानी का कार्यभार सौंपा गया है। तब से ही क़तर विरोध किया जा रहा है। फुटबॉल के कई खिलाड़ी भी इस मुस्लिम देश क़तर को मेज़बानी देने का विरोध कर चुके हैं। इस वर्ल्ड में 32 देश हिस्सा ले रहे हैं। विवादों घिरे इस टूर्नामेंट में शामिल 32 देशों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें हैं। इस बार 28 दिन तक चलेगा पूरा फीफा वर्ल्ड। आइये समझते हैं विवाद का क्या है कारण।

FIFA World Cup 2022

विवाद के कुछ कारण

  • कतर एक मुस्लिम देश है। यहां पहले ही शराब पर पाबंदी है। किसी भी पब्लिक जगह पर शराब पीना मना है। हालांकि स्टेडियम में मैच से तीन घंटे पहले और किक ऑफ के एक घंटे बाद शराब बेची जाएगी। मैच के दौरान ऐसा नहीं होगा। वहीं शाराब पीने के लिए एक अलग एरिया बनाया गया है। कई टीमों के स्पॉन्सर बियर ब्रांड हैं जिनके लिए यह इवेंट मुश्किल भरा होगा। वहां आने वाले फैंस के लिए परेशानियां खड़ी है क्योंकि कतर में कई ऐसी जगह हैं जहां शराब पीने पर पाबंदी हैं।
  • कतर के मेज़बान दावा कर रहे हैं कि वह बिना भेदभाव के सभी का स्वागत करते हैं लेकिन समलैंगिकता को लेकर कतर में नियम सख्त हैं। कतर में समलैंगिकता गैरकानूनी है। कई फुटबॉल खिलाड़ियों ने इसको लेकर सवाल भी उठाए थे। उनका कहना था कि जो फैंस गे, लेस्बियन, बायसेक्शुअल और ट्रैंसजेंडर हैं उनके लिए वर्ल्ड कप देखने कतर आना मुश्किल होगा।
  • कतर में मजदूरों की बड़ी आबादी है। मेजबान कतर पर कई ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन ने प्रवासी मजदूर के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया है। एमनेस्टी, रियलिटी चेक 2021 की 48 पन्नों की एक रिपोर्ट के मुताबिक कतर भले ही दावा करें कि उसने अपने श्रम कानूनों में बदलाव किया है लेकिन सच यही है कि अब भी वहां मजदूरों को वहां जबरदस्ती रखकर काफी प्रताड़ित किया जाता है।
  • जिस समय रूस को 2018 और कतर को 2022 वर्ल्ड कप की मेजबानी दी गई तभी से फीफा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के मेजबान देश पर आरोप लगाया गया था कि 12 साल पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल करने के लिए उन्होंने फीफा के अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर मोटी रकम दी थी।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शामिल 32 टीमें

दक्षिण कोरिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, यूरोप, क्रोएशिया, स्पेन, सर्बिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्विट्ज़रलैंड, पुर्तगाल, पोलैंड, वेल्स, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, उरुग्वे, घाना, सेनेगल, कतर, ईरान, सउदी अरब

Follow Ground Report for Climate Change and Under-Reported issues in India. Connect with us on FacebookTwitterKoo AppInstagramWhatsapp and YouTube. Write us on [email protected]