Powered by

Home Hindi

संजय सिंह ने ऑन-कैमरा क्यों फाड़ दिया दिल्ली के LG का क़ानूनी नोटिस?

आप सासंद संजय सिंह ने ऑन-कैमरा क्यों फाड़ दिया दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का क़ानूनी नोटिस? जानें क्या गंभीर आरोप लगे हैं LG पर

By Ground report
New Update
संजय सिंह ने ऑन-कैमरा  क्यों फाड़ दिया दिल्ली के LG का क़ानूनी नोटिस?

आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाला सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Delhi LG Vinai Kumar Saxena) पर घोटाले गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) का अध्यक्ष रहते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने करोड़ों-अरबों रुपये का घोटाला किया है।

इस आरोप के बाद उपराज्यपाल सक्सेना ने आप के पांच नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। प्रेस कांफ्रेंस में इस कानूनी नोटिस को फाड़ दिया। आप नेता ने दिल्ली के उपराज्यपाल को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने और इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) से कराने की मांग की है।

संजय सिंह ने उपराज्यपाल सक्सेना पर आरोप लगाया था कि खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) का चेयरमैन रहते हुए सक्सेना ने अपनी बेटी शिवांगी सक्सेना को मुंबई में खादी लाउंज डिजायन करने का 80 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाया था।

इन आरोपों के बाद उपराज्यपाल के वकील ने आप के 5 बड़े नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि असत्य और अपमानजनक बयानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।आप नेताओं से 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। उपराज्यपाल के खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से भेजे गए नोटिस को संजय सिंह  ने प्रेस कांफ्रेंस में फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि किसी भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस से मैं रुकने वाला नहीं हूं। भारत का संविधान मुझे सच बोलने की आजादी देता है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि ऐसे भ्रष्टाचारी दिल्ली का उपराज्यपाल क्यों बनाया गया। सीबीआई और ईडी से जांच करने और सक्सेना की गिरफ्तारी की मांग की।

Also Read

Ground Report के साथ फेसबुकट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।