किसान आंदोलन के नाम पर 26 जनवरी को दिल्ली में जो हिंसा हुई उससे पूरा देश शर्मसार है। इस दिन लाल किले पर धार्मिक झंडा लगा दिया गया। इसका आरोप 22 साल के जुगराज सिंह पर है। वह पंजाब के तरनतारन जिले के वां तारा सिंह गांव का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। उसके परिवार पर पांच लाख का कर्ज है।
26 जनवरी की रात 10 बजे ही पुलिस जुगराज के घर पहुंच गई थी। पूछताछ में जुगराज सिंह के पिता बलदेव सिंह ने सिर्फ यह बताया था कि उनका बेटा किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली गया है। इसके बाद से जुगराज के पिता बलदेव सिंह, मां भगवंत कौर और एक बहन अंडग्राउंड हो गए हैं। जुगराज से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मैट्रिक पास जुगराज ढाई साल पहले चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने गया था, लेकिन पांच महीने बाद ही लौट आया था। अब मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि गांव से 24 जनवरी को कुछ लोगों को लेकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। जुगराज भी इनके साथ गया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है कि मामला खालिस्तान आंदोलन से तो नहीं जुड़ा है।
सावधान ! ऑनलाइन पॉर्न देखने वाले इन लोगों के साथ जो हुआ कहीं वो आपके साथ भी न…
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।