Uttar Pradesh Rampur Marriage: भई कुछ खबरें बेहद अनोखी और दिलचस्प होती हैं, क्योंकि कुछ चीजें आम लोगों के जीवन में बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में होती चलीं जाती हैं। अब इस खबर को ही ले लीजिए एक लड़का, आधी रात को लड़की से मिलने उसके घर जाता है जहां लड़की घर वाले उसे लथेड़-लथेड़ के पीटते हैं लेकिन सुबह होते है वो उसकी शादी भी कर देते हैं। ये मामला कहीं ओर का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले (Uttar Pradesh Rampur Marriage) का है। जहां एक प्रेमिका से आधी रात मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पकड़कर रातभर पीटा और सुबह होते उसे अपना दामाद बना लिया। (Uttar Pradesh Rampur Marriage)
बॉलीवुड की वो 8 मुस्लिम महिलाएं जिन्होंने हिन्दू अभिनेताओं से की शादी
ये घटना रामपुर जिले (Uttar Pradesh Rampur Marriage) के स्वार क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के के साथ घटी। अजीमनगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाली लड़की और लड़के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का अक्सर अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने छुप-छुप कर उसके घर जाया करता था। इसी कड़ी में बीते गुरुवार को भी लड़का आधी रात को करीब 12 बजे वो लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया लेकिन खटपट और आहट से प्रेमिका के परिजनों की नींद टूटी और वो अलर्ट हो गए।
शादी समारोह में आए 100 से ज्यादा लोग तो देना होगा 25 हज़ार का जुर्माना
लड़का इससे पहले कुछ समझ बाता या भाग पाता परिजनों ने उसे रंगे हाथ लड़की के कमरे में ही धर दबोचा और उसे लथेड़-लथेड़ के खूब पीटा इतना ही नहीं शोर-शराबा होने पर अड़ोस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने भी जमकर लड़के की धुनाई की और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस उस लड़के को थाने ले आई।
IAS Tina Dabi Divorce: टीना डाबी के जन्म से लेकर IAS बनने तक और शादी से लेकर तलाक तक पढ़ें 10 किस्से
कोट-कचहरी के डर से गांव के लोगों ने समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत हो गए और आनन-फानन में पंडित को बुलाया गया और जिस लड़के की रात भर पिटाई हुई उससे इस लड़की की शादी करवा दी। पूरे रस्मों के साथ ये शादी करवाई गई। शाम को प्रेमी जोड़े ने वरमाला पहनाकर एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन लिया।
IAS Tina Dabi Divorce: जब टीना डाबी और आमिर अतहर की शादी को हिन्दू महासभा ने बताया था ‘लव-जिहाद’
वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिन इस मामले की शिकायत आते ही लड़के को थाने बुलाया गया था। लड़के के परिवार के लोग भी आए थे। सभी को साथ बैठाकर बातचीत कराई गई। इसके बाद आपस में लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोगों ने बातचीत कर दोनों की शादी का फैसला किया। इसके बाद थाना अजीमनगर क्षेत्र के मंदिर में उन्होंने विवाह कर लिया।
दिल्ली: शादी में अब 200 के बजाय 50 गेस्ट, बाज़ार बंद करने पर भी हो सकता है फैसला
You can connect with Ground Report on Facebook, Twitter and Whatsapp, and mail us at GReport2018@gmail.com to send us your suggestions and writeups.