यूपी में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं। इस बार गांवों में नए सिरे से सीटों पर आरक्षण तय किया जाएगा। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने संकेतों में बताया कि क्षेत्र व जिला पंचायत में चक्रानुक्रम आरक्षण पूरा होने पर नए सिरे से आरक्षण तय किया जा सकता है।
भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों का चक्रानुक्रम आरक्षण शून्य कर के नए सिरे से आरक्षण तय किया गया गया था। मगर पिछले पांच चुनावों से जिला व क्षेत्र पंचायत में चक्रानुक्रम आरक्षण ही चल रहा है। इसलिए जिला व क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों की सीटों का आरक्षण नए सिरे से तय किया जा सकता है।
किस क्रम में होता है आरक्षण?
पहले एसटी महिला, फिर एसटी महिला/पुरुष>एससी महिला, एससी महिला/पुरुष>ओबीसी महिला, ओबीसी महिला/पुरुष>अगर तब भी महिलाओं का एक तिहाई आरक्षण पूरा न हो तो महिला>इसके बाद अनारक्षित।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।