केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस (Suresh Angadi Dies form Coronavirus) से निधन हो गया है। सुरेश अंगड़ी 65 साल वर्ष के थे। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीती 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वे डॉक्टर्स की निगरानी में क्वारेंटाइन थे लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बुधवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
नहीं रहे ‘सूरमा भोपाली’, 81 की उम्र में निधन
कर्नाटक के बेलगाम से सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की 11 सितंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने करते हुए कहा था, ”आज मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं। डॉक्टरों से सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोरोना के कोई भी लक्षण आने पर टेस्ट करवाएं।”
मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का निधन
सांसद सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ”श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी प्रशंसा होती थी। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेश अंगदी जी के निधन की खबर से गहरी पीड़ा हुई। राष्ट्र और पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। ओम शांति।
दूरदर्शन न्यूज़ एंकर नीलम शर्मा का निधन
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।