Powered by

Advertisment
Home हिंदी

भीषण गर्मी ने रोकी फ्लाइट, इंजन गर्म होने पर उड़ान मुश्किल

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भीषण गर्मी का एक और नमूना देखने को मिला। दरअसल भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) में खड़े इंडिगो के विमान को एक घंटे देरी से उड़ान लेनी पड़ी।

By Ground report
New Update
airport

Source X(@iAtulKrishan1)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भीषण गर्मी का एक और नमूना देखने को मिला। दरअसल भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) में खड़े इंडिगो के विमान को एक घंटे देरी से उड़ान लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि तापमान अधिक बढ़ जाने के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी को यह निर्णय लेना पड़ा। 

Advertisment

दरअसल भोपाल से हैदराबाद (Hyderabad) जा रही एक फ्लाइट को 5:50 पर उड़ान भरनी थी। लेकिन तापमान अधिक बढ़ जाने के कारण विमान का इंजन गर्म हो गया, और फ्लाइट डिले हो गई। इसके बाद फ्लाइट 7 बजे भोपाल से रवाना हो सकी। 

बताया जा रहा है कि तापमान बढ़ने के कारण इंजन रिस्ट्रिक्टेड हो गया था। इसके बाद यात्रियों के लिए एक अनाउंसमेंट की गई। इसमें उन्हें बताया गया की विमान देर से उड़ान भरेगा। यात्रियों से असुविधा के लिए माफ़ी मांगी गई। इसके साथ ही यात्रियों को बताया गया कि उनकी सुविधा के लिए ऐसी चालू और स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई है। इस प्लेन में कुल 71 यात्री मौजूद थे जिनमे से एक शिशु भी था। इन सभी यात्रियों को भीषण गर्मी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। 

ऐसा बताया गया है कि तापमान 40 डिग्री से अधिक होने पर प्लेन को एयर सपोर्ट नहीं मिल पाता है। इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्लेन नहीं उड़ाया जाता है। इसी कारण भोपाल से हैदराबाद फ्लाइट भी डिले हुई। इस सप्ताह भोपाल का औसत तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहा है। जहां एक और पूरा देश भीषण गर्मी से जूझ रहा है, वहीं तेज गर्मी के कारण आने वाली एक नै परेशानी भोपाल में देखने को मिली।  

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।