Powered by

Advertisment
Home हिंदी

सरिस्का टाइगर रिजर्व में घूमते दिखे 5 नए शावक, अब हुए कुल 40 बाघ

राजस्थान के अलवर के सरिस्का टाइगर रिज़र्व से जैव विविधता के लिहाज से बहुत ही सकारात्मक खबर आ रही है। दरअसल एक ही दिन में सरिस्का की दो अलग अलग बाघिनों के 5 नए शावक कैमरा ट्रैप में दिखाई दिए हैं।

By Ground report
New Update
Sariska Cubs

Source: X(@essbeeindia)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) के सरिस्का टाइगर रिज़र्व (Sariska Tiger Reserve) से जैव विविधता के लिहाज से बहुत ही सकारात्मक खबर आ रही है। दरअसल एक ही दिन में सरिस्का की दो अलग अलग बाघिनों के 5 नए शावक कैमरा ट्रैप में दिखाई दिए हैं। इन शावकों के नजर आने के बाद सरिस्का में बाघों की कुल संख्या 40 पहुँच गई है। 

सरिस्का के कुल 40 बाघों में 11 नर बाघ, 14 बाघिनें, और 15 शावक शामिल हैं। सरिस्का में ऐसा 2018 के बाद पहली बार हुआ है जब 2 बाघिनों ने एक साथ 4 शावकों को जन्म दिया हो। इस घटना पर राजस्थान के वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने भी एक्स पर अपनी ख़ुशी व्यक्त की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरिस्का की बाघिन ST12 का एक शावक, और बाघिन ST22 के चार शावक एक साथ कैमरा टैप में नजर आए हैं। ये दोनों बाघिन सरिस्का की बाघिन ST10 की संतान हैं। ये दोनों बाघिनें अपने शावकों के साथ तालवृक्ष रेंज में घूमती नजर आईं हैं। इससे पहले 13 मार्च 2024 को सरिस्का की बाघिन ST12 के 4 शावक घुमते देखे गए थे। यानि इस साल बाघिन ST 12 ने कुल 4 शावकों को जन्म दिया है।   

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।