अमेरिका की टाइम मैगजीन (time magazine) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे असरदार लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। लेकिन इसके साथ ही टाइम मैगजीन ने तल्ख टिप्पणी भी की है। टाइम मैगजीन के एडिटर कार्ल विक के एडिटर ने कमेंट करते हुए कहा, भारत में 130 करोड़ की आबादी है। इस आबादी में से प्रधामनमंत्री मोदी ने ने ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और दूसरे धर्मों के लोगों को संशय में डाल दिया है।
BJP का ‘हिन्दू-मुस्लिम’ एजेंडा फेल, AAP के इस मुस्लिम उम्मीदवार को शाहीन बाग से मिले झोली भर के वोट
इतना ही नहीं कार्ल विक आगे लिखते हैं, “भारत के ज्यादातर प्रधानमंत्री हिंदू समुदाय (देश की 80% आबादी) से रहे हैं, लेकिन सिर्फ मोदी इस तरह काम कर रहे हैं जैसे उनके लिए कोई और मायने ही नहीं रखता। नरेंद्र मोदी एम्पावरमेंट के वादे के साथ सत्ता में आए। उनकी हिंदू राष्ट्रवादी भाजपा ने न सिर्फ एलीटिज्म, बल्कि प्लूरलिज्म को भी खारिज कर दिया। इसमें खासतौर से मुसलमानों को टारगेट किया गया। विरोध को दबाने के लिए महामारी का बहाना मिल गया और इस तरह दुनिया का सबसे वाइब्रेंट लोकतंत्र अंधेरे में चला गया।”
घायल मुस्लिम को हिंदू बताकर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने सांप्रदायिक दंगा भड़काने का किया प्रयास
इतना ही नहीं टाइम मैगजीन (time magazine) की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में दिल्ली के शाहीन बाग की 82 वर्षीय महिला बिल्किस बानों का नाम भी शामिल किया गया है। नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन में शामिल रहीं 82 साल की बिल्किस बानो को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राणा अय्यूब ने बिल्किस एक हाथ में तिरंगा थामे और दूसरे हाथ से माला जपती हुई सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक धरने पर बैठी रही थीं।
यूपी पुलिस ने तीन साल में किए 6,476 एनकाउंटर्स, मरने वालों में सबसे ज़्यादा मुस्लिम : रिपोर्ट
वहीं आयुष्मान खुराना को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। आयुष्मान एक मात्र ऐसे भारतीय एक्टर हैं, जिन्हें इस साल टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शुमार किया गया है। आयुष्मान का नाम इस लिस्ट में शामिल होने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लिखती हैं, आयुष्मान उन कैरेक्टर्स में भी बहुत अच्छी तरह ढल गए जो बहुत स्टीरियोटाइप समझे जाते हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।