कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर 4 और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सूची जारी कर दी है। यह कांग्रेस की तीसरी सूची है। अब सिर्फ ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित होना बाकी रह गया है।

मुरैना से राकेश मावई को और मेहगांव से हेमंत कटारे को टिकट दिया गया है। आज जारी सूची में बदनावर से कमल पटेल को टिक्ट दिया गया है। यहां पहले अभिषेक सिंह टिंकू बना को प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं मलहरा से राम सिया भारती को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्य प्रदेश उपचुनाव : कांग्रेस ने इस सीट पर अचानक बदल दिया अपना उम्मीदवार
इन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं.. 1. ग्वालियर 2. डबरा 3. बमोरी 4. सुरखी 5. सांची 6. सांवेर 7. सुमावली 8. मुरैना 9. दिमनी 10. अम्बाह 11. मेहगांव 12. गोहद 13. ग्वालियर पूर्व 14. भांडेर 15. करेरा 16. पोहरी 17. अशोकनगर 18. मुंगावली 19. अनूपपुर 20. हाटपिपल्या 21. बदनावर 22. सुवासरा 23. मलहरा 24. नेपानगर 25. मांधाता 26. जौरा 27. आगर 28. ब्यावरा विधानसभा
मध्य प्रदेश उपचुनाव: बीजेपी के 25 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।