Swami Vivekananda : जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पिछले साल 14 नवंबर को कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के पास के प्लेटफार्म पर भगवा और हिंदुत्व पर अभद्र शब्द लिखे थे।
कुलपति ने रविवार को एक आधिकारिक बयान में ये सूचना साझा करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को शाम 6:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की प्रतिमा (वीडियो-कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से) का अनावरण करेंगे। प्रतिमा के अनावरण से पहले स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।
Dhanteras 2020: घर-परिवार में सुख समृद्धि, धनवर्षा के लिए ये है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
और जानकारी देते हुए इन्होने बताया की “स्वामी विवेकानंद भारत के सबसे प्रिय बुद्धिजीवियों और आध्यात्मिक नेताओं में से एक हैं जो उत्पादन करने के लिए भाग्यशाली रहे हैं। उन्होंने भारत में स्वतंत्रता, विकास, सद्भाव और शांति के अपने संदेश से युवाओं को उत्साहित किया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को जेएनयू के पूर्व छात्रों के समर्थन से विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित किया गया है।”
इसमें ख़ास ये भी है की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में ये प्रधानमंत्री मोदी का पहला कार्यक्रम है। विश्वविद्यालय हमेशा से ही छात्र राजनीती का केंद्र रहा है, और पिछले कई वर्षो से मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भी साफ़ विरोध करता रहा है। स्वामी विवेकनन्द की मूर्ती पे भी काफी वक़्त से विवाद चलता आ रहा है। तीन साल पहले ही पूर्ण हुए काम का अनावरण इस वक़्त होने की वजह ये भी है कई छात्र संघ इस कार्य को लेकर के विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट से ट्रांसपेरेंसी मांग रहे थे की मूर्ती के लिए असल में फंड्स आए कहा से है ? हालांकि मैनेजमेंट ने जवाब में ये साफ़ कर दिया है की पूर्व छात्रों ने इसके लिए फंडिंग का आयोजन किया था। कोरोना महामारी के कारण विश्वविद्यालय फ़िलहाल बंद है ।
You can connect with Ground Report on Facebook, Twitter and Whatsapp, and mail us at [email protected] to send us your suggestions and writeups.