टेक्नॉलजी आपकी ज़िंदगी को आसान और सुगम बनाने के लिए नए नए प्रयोग करती रहती है। स्मार्ट होती दुनिया में स्मार्ट प्रोडक्ट की मांग बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक प्रोडक्ट लेकर आया है सैमसंग जिसका नाम है Samsung galaxy smart Tag जी हां यह एक ऐसा टैग है जिसे आप अपनी बहुमूल्य चीज़ों में लगा सकते हैं और उसे आसानी से ट्रेक कर सकते हैं।

क्या हैं Samsung galaxy smart Tag के फीचर्स?
इस टैग को आप आसानी से अपनी चीज़ों के साथ अटैच कर सकते हैं। यह एक की रिंग की तरह दिखता है। इसे आप अपने बैग, चाबी या अपने पालतू जानवर के साथ भी अटैच कर सकते हैं।
इस डिवाईस में ब्लूटुथ लगा होता है। जिसकी मदद से आप चीज़ों को अपने फोन के ज़रिए खोज सकते हैं। अक्सर आप अपना फोन खो जाने पर उसपर दूसरे फोन से कॉल करके उसे खोजते हैं। वैसे ही इसमें भी आप रिंग करके अपनी चीज़ों को ढूंढ सकते हैं।

अगर यह टैग आपके नेटवर्क एरिया से कहीं दूर खो गया है तब भी आप लोकेशन हिस्ट्री के ज़रिए उसका पता लगा पाएंगे।
यह टैग की लोकेशन ढूंढने के लिए तीन तरह के विकल्प देता है पहला नियरबाए फाईंड, दूसरा गैलेक्सी फाईंड नेटवर्क और तीसरा वन टच आईओटी कंट्रोल।
ब्लैक और क्रीम कलर ऑपशन इसमें दिए गए हैं।
भारत में इसकी कीमत मात्र 2250 रुपए है। इसे आप आसान ईएमआई ऑपशन्स के साथ खरीद सकते हैं।
यह स्मार्ट होम फीचर से लैस है, इसके साथ आप अपनी IoT डिवाईस को कनेक्ट कर सकते हैं। जैसे इसका प्रयोग आप अपने घर की लाईट बंद करने और कुछ डिवाईस के रीमोट कंट्रोल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।
ALSO READ: These are the 10 richest states in India