Sharing is Important
न्यूज़ डेस्क।। उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। INDAIN EXPRESS की रिपोर्ट के अनुसार साक्षी महाराज ने आने लोकसभा क्षेत्र में ये बात कही। साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली की जामा मस्जिद को अगर गिरा कर देखा जाए तो नीचे मंदिर के सबूत मिल जाएंगे। अगर न मिले तो मैं फांसी पर चढ़ जाऊंगा।
साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हिंदुओं के 4 बच्चे पैदा करने वाली बात हो या अख़लाक़ की हत्या पर विवादित बयान। साक्षी महाराज साम्प्रदायिक बयान देते रहते हैं।
GROUND REPORT’s VIEW
चुनावी मौसम में धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए नेता ऐसे बयान देते हैं। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएंगे और सरकार के पास गिनाने को विकास कम पड़ेगा वोटों के ध्रुवीकरण के लिए नेता धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।