उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में मासूम बच्ची से रेप (Rape In Up) की शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोपियों ने बच्ची से रेप के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में 13 साल की बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि बच्ची का जब शव गन्ने के खेत में मिला तो उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं। जुबान कटी हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना नेपाल बॉर्डर के ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की है। यहां एक 13 वर्षीय बच्ची का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। मेडिकल जांच में बच्ची से रेप और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
मध्य प्रदेश उपचुनाव : अंदरूनी कलह से जूझ रही बीजेपी, प्रत्याशी चयन करना मुश्किल!
एसपी सत्येंद्र कुमार ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उसकी गला घोंटकर हत्या हुई है। आंखें फोड़ने जैसे तथ्यों की पुष्टि नहीं हुई है।
Rape In Up :मज़दूर की नाबालिग बेटी से बलात्कार, सिगरेट से दागने का आरोप
वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक और रेप का मामला सामने आया। नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार (Rape In Up)करने और उसके शरीर को सिगरेट से दागे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना गोरखपुर के गोला बाजार की है। पुलिस का कहना कि पीड़िता शनिवार को बेहोशी की हालत मे मिली। फिलहाल जिला अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। पीड़िता की उम्र 17 साल है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि शुक्रवार की शाम उनके घर के बाहर से उनकी बेटी का अपहरण किया गया था । बहुत देर तक उसके वापस न आने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
मध्य प्रदेश उपचुनाव: बीजेपी की योजना जमीनी स्तर पर तय!
अगली सुबह घर के पास ही वह बेहोश पड़ी मिली। उसी दोपहर लड़की अपनी मां के साथ संबंधित थाने गई और पुलिस को बताया कि पास गांव के अर्जुन और उसके दोस्त महेश ने उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।
उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने देहरीभर गांव के रहने वाले अर्जुन और महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता का कहना है, ‘पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ अपहण, गैंगरेप और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।