एक बार फिर प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम अपना संदेश देने के लिए आएंगे। आज शाम 6 बजे वो अपना संदेश देश को देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार वो वैक्सीन को लेकर कुछ खुशखबरी दे सकते हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है।
पीएम मोदी के संबोधन का प्रसारण दूरदर्शन और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्य से किया जाएगा। विभिन्न न्यूज़ चैनलों पर भी इसे दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि लोगों में प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन जैसी घोषणाएं उन्होंने अपने संबोधन में की हैं जिनसे लोगों की ज़िंदगी में अचानक बदलाव हुए। उनकी अपील को लोग ध्यान से सुनते हैं और उसका पालन भी करते हैं। पीएम मोदी की अपील पर ही लोगों ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में ताली बजाकर और दिए जलाकर उनकी हौसला अफजाई की थी।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।