Powered by

Home Hindi

चुनाव खत्म होते ही बढ़ सकते हैं Petrol-Diesel के भाव, ये है कारण

ऐसा माना जा रहा है कि एस दौरान कच्चे तेल के दामों में भारी इज़ाफा हुआ है। जैसे ही चुनाव खत्म होंगे Petrol Diesel के दाम फिर बढ़ जाएंगे।

By Pallav Jain
New Update
Petrol Diesel Rates will increase after 5 state elections

वैसे तो सरकार कहती है कि Petrol-Diesel के भाव कंट्रोल करना उनके बस में नहीं है, यह पूरा बाज़ार पर निर्भर है। जैसे-जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ती हैं, वैसे वैसे पेट्रोल डीज़ल के भाव भी बढ़ने लगते हैं। दिवाली के बाद लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल-डीज़ल पर लगने वाली एक्साईज़ ड्यूटी घटाई गई थी, और फिर 5 राज्यों में चुनाव भी तो हैं। ऐसा माना जा रहा है कि एस दौरान कच्चे तेल के दामों में भारी इज़ाफा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव खत्म होंगे तो पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर बढ़ जाएंगे।

क्यों बढ़ सकते हैं Petrol-Diesel के रेट, ज़रा समझिए

महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देते हुए पिछले वर्ष दिवाली पर पेट्रोल डीज़ल पर लगने वाली एक्साईज़ ड्यूटी में 5 से 10 रुपए घटाए गए थे। राज्यों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए पेट्रोल डीज़ल पर लगने वाला वैट घटा दिया था। इसका फायदा यह हुआ था कि 100 पार पहुंचा पेट्रोल डीज़ल वापस ट्रैक पर आ गया था। लेकिन दिवाली से लेकर अब तक तेल कच्चे तेल के भाव अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 93 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, जो दिवाली के पहले 80 डॉलर प्रति बैरल पर था। यानि तेल कंपनियां तभी से 8-10 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से नुकसान उठा रही हैं। चुनावी माहौल में अगर तेल कंपनियां दाम बढ़ाती तो महंगाई मुद्दा बनकर भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता था। इसलिए चुनाव तक रेट बढ़ोतरी पर रोक है। लेकिन 10 मार्च के बाद फिर महंगाई का डंक जनता को लग सकता है।

तेल पर निर्भर है सारी चीज़ों के दाम

डीज़ल और पेट्रोल अनाज उगाने से लेकर उसे आप तक पहुंचाने के काम आता है। जब इनका दाम बढ़ता है तो ज़ाहिर है कि बाकि चीज़ों के दामों में भी उछाल आता है। किसानों की फसल की लागत बढ़ती है। यानि तेल पर ही निर्भर है महंगाई। लेकिन सरकार चाहे तो इसे कंट्रोल कर सकती है। आप पूछेंगे वो कैसे? अगर सरकार तेल कंपनियों को होने वाला 8-10 रुपए प्रति लीटर का घाटा अपने सर लेले तो। लेकिन इससे सरकार को राजस्व नुकसान होगा। अब देखना होगा कि सरकार सच में जन हितैशी है या दाम घटाने का मक़सद केवल चुनाव जीतना था।

अब जाते-जाते पांच बड़े शहरों में Petrol-Diesel का भाव भी जान लीजिए

City Petrol Diesel
Delhi 95.41 86.67
Mumbai 109.98 94.14
Chennai 101.40 91.43
Kolkata 104.67 89.79
Source: Indian Oil

कितना था दिवाली के पहले (10th Oct 2021)

City Petrol Diesel
Delhi 104.14 92.82
Mumbai 110.12 100.66
Chennai 101.53 97.26
Kolkata 104.80 95.93
Source: Indian Oil

Also Read