नव दुनिया में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह सर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धनंजय नव दुनिया में बतौर ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत है। बीते दिनों उन पर असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें पत्रकार धनंजय बुरी तरह घायल हो गए थे उन्हें सर और हाथ में गंभीर चोट आई थी।
Suyash Bhatt | Bhopal
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि धनंजय ने आरोपियों को उनके घर के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़े तीनों युवकों को शराब पीने से रोका था। आरोपी बीते चार दिनों से लगातार शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उनकी इस हरकत से पूरी कॉलोनी के रहवासी परेशान थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने घटना का विवरण जारी किया है
दिनांक 04/07/20 को रात्री करीबन 23:15 बजे पत्रकार श्री आनंद दुवे नई दुनिया प्रेस द्वारा सूचित किया गया कि अभिनव होम्स फेस 4 म.न.37 में लडाई झगडा हो रहा है कि सूचना पर तत्काल डायल 100 को घटना स्थल पर रवाना किया गया एवं फरियादी श्री धनंजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर अप. क्र. 237/20 धारा 452, 294, 323, 506, 34 भादवि. का पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर उनके दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आऱोपीगणो 1. मोहित सक्सेना पिता रामकुमार सक्सेना उम्र 23 साल नि. 306ए 4 आजाद नगर थाना पिपलानी भोपाल 2. चिराग वालिस पिता जे एम वालिस उम्र 28 साल नि.य मन. 3 अभिनव होम्स फेस 4 अयोध्यानगर भोपाल 3. अनमोल रत्न पिता विजय रत्न उम्र 25 साल नि.य एचआईजी 17 रीगल होम्स थाना अवधपुरी भोपाल को तत्काल घेरबंदी कर गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आऱोपीगण-
- मोहित सक्सेना पिता रामकुमार सक्सेना उम्र 23 साल नि. 306ए 4 आजाद नगर थाना पिपलानी भोपाल।
- चिराग वालिस पिता जे एम वालिस उम्र 28 साल नि.य मन. 3 अभिनव होम्स फेस 4 अयोध्यानगर भोपाल।
- अनमोल रत्न पिता विजय रत्न उम्र 25 साल नि.य एचआईजी 17 रीगल होम्स थाना अवधपुरी भोपाल।