साल 2021 के शुरूआत की शायद ये सबसे दर्दनाक घटना है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक श्मशान घाट में छत धंस गई है। इसकी चपेट में दर्जनों लोग आ गए। ताजा जानकारी मिलने तक इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। ये श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है। मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया।
अब तक 38 लोग मलबे से निकाले जा चुके हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं, घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।