मकर संक्रांति पर खिचड़ी का एक विशेष महत्व होता हैं। उत्तर भारत में मकर संक्रांति के पर्व को खिचड़ी के नाम से जाना जाता हैं। इस लिए इस दिन को खिचड़ी पर्व के रुप में भी मनाया जाता हैं। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाना और खाना बेहद शुभ माना जाता हैं। यह मकर संक्रांति का पर्व प्रत्यक्ष रूप से भगवान सूर्य से जुड़ा हुआ होता है और उन्हीं को विशेष रूप से अर्पित होता हैं।मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने की एक पौराणिक एवं शास्त्री मान्यता है शास्त्रों के अनुसार चावल को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है, काली उड़द को शनि का प्रतीक माना जाता है हल्दी को बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है नमक को शुक्र का प्रतीक माना जाता है और हरी सब्जियां बुध से संबंध रखती हैं साथी खिचड़ी की गर्मी व्यक्ति को मंगल और सूर्य से जोड़ती है। इस प्रकार खिचड़ी का एक ग्रही कनेक्शन बन जाता हैं। इस तरह मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी खाने से हमारे सभी ग्रह मजबूत होते हैं। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन नए अनाजों और ताजी सब्जियों को मिला कर बनाये गए खिचड़ी को ग्रहण करने से मनुष्य का शरीर पूरा साल आरोग्य रहता है। इन्हीं मान्यताओं की वजह से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने और दान करने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर झटपट ऐसे तैयार कर लें तिलकुट
यह तो बात रही धार्मिक एवं ज्योतिष के मान्यताओं के अनुसार की मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी क्यों खाया जाता है उसका क्या महत्व होता है। अब आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खिचड़ी हमारे लिए कितना लाभकारी होता है।
खिचड़ी स्वाद और सुगंध से भरपूर एक व्यंजन होता है इस व्यंजन के अनेकों फायदे होते हैं जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं खिचड़ी के अंदर ऐसे कई फायदेमंद न्यूट्रिएंट्स जो हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखते हैं। खिचड़ी के सेवन करने से हमें पर्याप्त मात्रा में वाटर,विटामिन, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,मिनरल्स जैसे कई तत्व मिल जाते हैं जिससे हमारा हेल्थ अच्छा बना रहता है। खिचड़ी का उपयोग हम किन किन स्थितियों में करते हैं।
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर क्या है गंगा स्नान का महत्व, ये है शुभ मुहूर्त
1) कमजोर पाचन शक्ति में सहायक:
खिचड़ी एक हल्का व्यंजन होता है जो आसानी से पच जाता है जिन लोगों को खाना पचाने में समस्या होती है ऐसे लोगों को खिचड़ी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
2) झटपट तैयार :
खिचड़ी एक ऐसा व्यंजन है जो झटपट तैयार किया जा सकता है। खिचड़ी में पड़ने वाली सामग्री जैसे चावल , दाल मसाले एवं हरी-भरी सब्जियां खिचड़ी को और स्वादिष्ट एवं लजीज बनाती हैं।
3) वेट लॉस के लिए उपयोगी:
खिचड़ी का इस्तेमाल वेट लॉस करने के लिए भी किया जाता है खिचड़ी एक हल्का भोजन होता है साथ ही पोषण से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखता है खिचड़ी को हम अपने डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।
Lohri 2021: पारंपरिक व्यंजन जो बढ़ाए लोहड़ी की रंगत, तो बनाइए ये खास पकवान
4) संतुलित आहार:
खिचड़ी खाने से हमें भरपूर पोषण मिलता है किचन में इस्तेमाल की गई चीजें हमारे शरीर को पोषण देती है और पेट के भारीपन से छुटकारा दिलाते हैं।
5) अपच की समस्या से राहत:
खिचड़ी कब्ज या अपच की समस्या से भी निजात दिलाने में सहायक होता है जिन लोगों को कब्ज या अपच की तकलीफ रहती है उन्हें हफ्ते में 1 से 2 दिन खिचड़ी का सेवन करना काफी फायदेमंद रहेगा।
6) पेट को भरा रखता है:
वैसे तो खिचड़ी हल्की होती है साथ ही पेट के भारीपन को भी कम करती है। खिचड़ी में पौष्टिक आहार होने की वजह से इसके सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती है और पेट भरा रहता है।
यह रहे खिचड़ी के कुछ फायदे जो हमारे शरीर से जुड़े होते हैं और हमें पौष्टिक आहार के साथ ही फिट एंड फाइन रखता है।
Makar Sankranti 2021: कब है मकर संक्रांति, देखें शुभ मुहूर्त
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।