Makar Sankranti 2021: वर्ष 2021 का पहला सूर्य परिवर्तन 14 जनवरी 2021 को होने जा रहा है। इस दिन धनु राशि को छोड़कर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे । सूर्य का यह परिवर्तन मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वैसे तो वर्ष भर में सूर्य का परिवर्तन 12 बार होता है सूर्य हर महीने में अपनी राशि परिवर्तित करता है लेकिन पौष माह के जिस दिन सूर्य का यह परिवर्तन होता है उस दिन को हम सभी मकर संक्रांति पर्व के नाम से जानते हैं। साल 2021 में 14 जनवरी कि सुबह 8:30 पर सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। भगवान सूर्य का मकर राशि में गोचर अत्यंत ही शुभकारी माना जाता है। इस दिन को कई राज्यों में उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण कि ओर हो जाते हैं। इस दिन से हर एक मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाते हैं ऐसा कहा जाता है कि जब सूर्य पृथ्वी के उत्तर दिशा में आ जाते हैं तो ऐसे में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है साथ ही नए कार्य एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है इसलिए जनवरी में आमतौर पर आप सभी ने देखा होगा कि विवाह मुंडन आदि जैसे कार्य आरम्भ हो जाते हैं। (Makar Sankranti 2021: Donate these things according to your rashi zodiac sign, all obstacles will be overcome)
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर कालसर्प और पितृ दोष का प्रभाव ऐसे हो सकता है कम
हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह त्योहार काफी खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। मकर संक्रान्ति के दिन ही खरमास माह की समाप्ति होती हैं। इसके साथ ही शुभ कार्यों पर लगा हुआ प्रतिबंध का भी समापन होता हैं। पौराणिक मान्यता है कि, इस दिन ही भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का संहार कर दैत्यों द्वारा किये गये युद्ध को भी समाप्त किया था। इतना ही नहीं बल्कि मकर संक्रांति के दिन यह भी कहा जाता है कि मां गंगा भगीरथ जी के पीछे चलते चलते गंगासागर में समा गई थीं। शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांति के दिन जप,तप,स्नान एवं गरीबों और जरूरतमंदों को दिया गया दान बेहद ही अच्छा माना जाता है। इस साल मकर संक्रांति का शुभ समय सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति का महाशुभ मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 8.30 से 10.30 तक है इस बीच किया गया स्नान, जाप और दान अत्यंत पुण्यकारी होता हैं। तो आइये जानते हैं कि राशिनुसार हमें क्या दान करना चाहिए – (Makar Sankranti 2021: Donate these things according to your rashi zodiac sign, all obstacles will be overcome)
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पतंग, क्या है इसका इतिहास और महत्व?
मेष: वृष राशि वाले जातकों के लिए तांबे से निर्मित वस्तुओं का दान करना ,गुड़ का दान करना अत्यंत शुभकारी होगा।
मंत्र: मेष राशि वाले लोगों के लिए मंत्र की बात करें तो ओम क्राम क्रीम क्रोम सः भूमाये नमः
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए चांदी की वस्तुओं का दान करना या फिर घी का दान करना, चावल का दान करना मंगलकारी सिद्ध होगा।
मंत्र: ओम दां द्रीम द्रोम सः शुक्राये नमः
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए मूंग का दान, तिल का दान, गुड़ का दान करना, धार्मिक पुस्तकों का दान करना शुभ होगा।
मंत्र: ओम ब्राम ब्रीम ब्रोम सः बुधाये नमः
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये चार काम
कर्क: कर्क वाले जातको के लिए चावल का दान, घी का दान,दूध का दान और गुड़ दान करना या इन सब में से किसी एक समाग्री का दान करना काफी अच्छा होगा।
मंत्र: ओम् श्राम् श्रीम श्रोम् सः चंद्राये नमः
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए तांबे का दान लाल किला लाल वस्त्र का दान गुड़ का दान करना शुभ होगा।
मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः
Makar Sankranti 2021: मकर संक्राति पर भगवान होंगे प्रसन्न, ये है स्नान और विशेष पूजा विधि
कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए नारियल का दान मूंग का दान तिल का दान तथा गुड़ का दान और कंबल का दान करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
मंत्र: ओम ब्राम ब्रीम ब्रोम सः बुधाये नमः
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दूध का दान चावल का दान, घी का दान,तिल का दान करना मंगलकारी रहेगा।
मंत्र: ओम दां द्रीम द्रोम सः शुक्राये नमः
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए गुड़ का दान लाल वस्त्र का दान तांबे की वस्तुओं का दान तिल का दान करना काफी अच्छा होगा।
मंत्र: ओम क्राम क्रीम क्रोम सः भूमाये नमः
Makar Sankranti 2021: आखिर क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, क्या है इसकी पौराणिक कथा?
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए गुड़ का दान पीले वस्त्रों का दान या धार्मिक पुस्तकों का दान करना काफी लाभप्रद होगा।
मंत्र: ओम् ग्रां ग्रीम ग्रोम सः गुरुवे नमः
मकर: मकर राशि वालों के लिए कंबल का नाम गुड़ का दान तिल का दान तथा तेल का दान करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
मंत्र: ओम् प्राम् प्रीम् प्रोम् सः शनिश्चराय नमः
Makar Sankranti 2021: इस मकर संक्रांति पर बन रहा है ये शुभ संयोग, ऐसे घर आएगी सुख-समृद्धि
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए उड़द का दान कंबल का दान तिल का दान गुड़ का दान करना मंगलकारी रहेगा।
मंत्र: ओम् प्राम् प्रीम् प्रोम् सः शनिश्चराय नमः
मीन: मीन राशि वालों के लिए चने की दाल का दान, पीले वस्त्र का दान,धार्मिक पुस्तकों का दान,तिल का दान करना आपकी फायदेमंद होगा।
मंत्र: ओम् ग्रां ग्रीम ग्रोम सः गुरुवे नमः
Makar Sankranti 2021: आखिर क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, क्या है इसकी पौराणिक कथा?
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं