कोलकाता, 4 सितंबर। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित तारातल में पुल के बीच का बड़ा हिस्सा गिर जाने कई लोग पुल के नीचे दब गए हैं। यह बड़ा हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, इस ओवरब्रिज के नीचे कई दुकानें और लोगों के घर थे। हादसे में कई गाड़ियों के दबे होने की भी खबर है।
यह भी पढ़ें: बाढ़ से अब तक 1000 लोगों की मौत, 54 लाख बेघर, 70 लाख प्रभावित, 17 लाख शरणार्थी कैंप में
60 साल पुराना यह पुल कोलकाता को बेहाला से को जोड़ता है। इस ओवरब्रिज के नीचे से लोकल ट्रेन का ट्रैक भी है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक 8 से 10 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें: KERALA FLOOD: केरल में बाढ़ से अरबों रुपए की फसल तबाह
बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से पुल की मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन अचानक पुल का आधा हिस्सा ढह गया। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस दस्ता मौजूद है।
बता दें कि इस वक्त सीएम ममता बनर्जी दार्जलिंग में मौजूद है। उन्होंने कहा है कि हादसे की खबर से हम सब चिंतित है। मै जल्द से जल्द कोलकाता वापस जाना चाहती हूं लेकिन यहां शाम को कोई फ्लाइट नहीं है। हम पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। हादसे में घायलों को उचित स्वास्थय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या केरल में आई बाढ़ का कारण जलवायु परिवर्तन है?
We are very worried. We are receiving information from the rescue team on ground(majerhat bridge collapse in Kolkata). We want to go back as soon as possible. There are no flights in the evening, we are unable to do so: West Bengal CM Mamata Banerjee in Darjeeling (file pic) pic.twitter.com/DJfU1QDEm2
— ANI (@ANI) September 4, 2018
Visuals from the spot where part of Majerhat bridge in South Kolkata has collapsed. #WestBengal pic.twitter.com/ycZ7Bdf72t
— ANI (@ANI) September 4, 2018
समाज और राजनीति की अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें- www.facebook.com/groundreport.in/