सिवनी/भोपाल, 25 मई। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद देश में मोदी भक्तों का तांडव एक बार फिर शुरू हो गया है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले का है जहां गोमांस के शक में एक मुस्लिम युवकों को पेड़ से बांधकर और एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। घटना शुक्रवार 24 मई की है। कथित गौरक्षकों ने इस पूरे घटना क्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आया तो मामले का खुलासा। हांलाकि वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन कथित गौरक्षकों के आगे किसी की हिम्मत नहीं हुईं। हांलाकी वीडियो सामने आने के बाद अब कमलनाथ सरकार की पुलिस की नींद खुल गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
आरोप है कि कथित तौर पर गाय का मांस ले जा रहे दो युवकों और एक महिला को नामजद आरोपी सिवनी में श्रीराम सेना का अध्यक्ष शुभम और उसके साथियों ने रोका और पूछताछ करने लगे। वाहन में मांस देखकर उन्होंने गोमांस का शक जाहिर किया और बिना पुलिस को सूचना दिए महिला समेत दोनों युवकों की पेड़ से बांधकर पिटाई की।
https://www.facebook.com/PRAGYA1994/posts/2112279082216454
पिटाई करने वालों में शामिल शुभम बघेल सिवनी में श्रीराम सेना का अध्यक्ष है। पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक शुभम को फरवरी में ही जिला बदर कर दिया गया था। पहले भी उसका नाम गोमांस के शक में पिटाई के मामले में आ चुका है।
घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शेड के नीचे सड़क किनारे पेड़ से बांधकर एक लड़के को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। युवक उस वाहन का ड्राइवर है, जिसमें गोमांस को ले जाने का शक था। ड्राइवर युवक उनसे बार-बार उसे छोड़ने की गुहार लगाता रहा। आरोपी उसकी लगातार लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे।
इसके बाद उससे एक महिला की जबरन पिटाई करवाई जाती है। ये शर्मनाक नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ वीडियो में देखी जा सकती है लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। आरोपियों ने पिटाई के बाद ड्रावइर से जय श्रीराम के नारे भी लगवाए गए हैं।