Madhya Pradesh By Elections 2020: मध्य प्रदेश के धार जिले की बदनावर सीट (Dhar Badnawar Seat) पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस (Congress Kamalnath) ने अचानक अपना उम्मीदवार बदल दिया है। खबर है कि बदनावर सीट से कांग्रेस युवा नेता अभिषेक सिंह राठौर की जगह कांग्रेस ने कमल सिंह पटेल को मैदान में उतार है। धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, कांग्रेस ने पहले अभिषेक सिंह को टिकट दिया था लेकिन कुछ कारणों के बाद कमल सिंह पटेल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में 9 लोगों को टिकट दिया गया था। इन लोगों में से बदनावर सीट से अभिषेक सिंह राठौर का नाम बतौर कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक सिंह को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी में अंदरुनी विरोध चल रहा था। इसके बाद सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अभिषेक की जगह कमल पटेल का नाम घोषित किया है।
मध्य प्रदेश उपचुनाव कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें किसे किस सीट से मिला टिकट
इससे पहले इस सीट पर अटकलें लगाई जा रही थी बढ़ते विरोध के बाद कांग्रेस इस सीट से अपना प्रत्याशी बदल सकती है और अचानक आई इस खबर ने उन अटकलों को साफ कर दिया है। कमल पटेल बीते कई वर्षों से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं और स्थानीय इलाके में मजबूत पकड़ रखते हैं।
बता दें कि, मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। चुनाव आयोग नें भी उप चुनाव के लिए कमर कस ली है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियां भी जोर शोर से तैयारी में जुट गई हैं। कोरोना और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ा दी है और अपने अधिकारियों की ट्रेनिंग भी शुरू करवा दी है। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में सभी 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 10 नवंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।