मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (Madhya Pradesh by-elections 2020) के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने 9 उम्मीदवारों (Congress candidates List) की एक ओर लिस्ट जारी कर दी है। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की इस लिस्ट में सुरखी से पारुल सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं जौरा से पंकज उपाध्याय तो सुमावाली से अजब सिंह और ग्वालियर ईस्ट से सतीश सिकरवार को टिकट मिला है। हरिबल्लभ शुक्ला पोहरी से तो मुंगावली से कन्हैया राम लोधी मैदान में हैं। जबकि मंधाता से उत्तम राज नरैन सिंह, बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू बाना और सुवासरा से राकेश पाटिदार को कांग्रेस का उम्मीद बनाया गया है।
क्रमांक | विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
1. | Joura | Pankaj Upadhyaya |
2. | Sumawali | Ajab Kushwaha |
3. | Gwalior East | Satish Sikarwar |
4. | Pohri | Harballabh Shukla |
5. | Mungaoli | Kanhaiya Lal Lodhi |
6. | Surkhi | Parul Sahu |
7. | Mandhata | Uttam Raj Narain Singh |
8. | Badnawar | Abhishek Singh Tinku Bana |
9. | Swasara | Rakesh Patidar |
बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 15 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 5 सीटों पर 2 नामों का पैनल तैयार किया था। जबकी 7 सीटें ऐसी थीं जिन पर दो से तीन नाम सुझाए गए थे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, कई सीटों पर जातीय समीकरण के चलते उम्मीदवार तय करने में मुश्किलें आ रही हैं।
मध्य प्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस ने इन 15 सीटों पर फाइनल किए अपने उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बता दें कि, मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। चुनाव आयोग नें भी उप चुनाव के लिए कमर कस ली है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियां भी जोर शोर से तैयारी में जुट गई हैं। कोरोना और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ा दी है और अपने अधिकारियों की ट्रेनिंग भी शुरू करवा दी है।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।