Madhya Pradesh By Election Exit Poll Results of 28 seats: मध्यप्रदेश उपचुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी सेफ जोन में नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के लिए मुश्किले बढ़ती दिखती रही है। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में 10 तारीख को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम से पहले संभावना जताई गई है कि बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी और अन्य सीटों पर कितने उम्मीदवार विजयी होंगे। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल (Madhya Pradesh By Election Exit Poll Results of 28 seats) के मुताबिक, बीजेपी 28 में से 14-16 सीटों पर जीत सकती है। अगर बीजेपी इतनी सीटों पर जीत जाती है तो वो आसानी ने बहुमत हासिल कर लेगी वहीं कांग्रेस को 10 से 13 सीटें मिलते दिख रही यानी मुश्किलें कांग्रेस के लिए बढ़ेगी। वहीं बीएसपी को एक सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
हांलाकि दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसकी बनेगी और कौन कितनी सीटों पर जीतेगा। कौन बहुमत हासिल कर पाएगा ये तो 10 तारीख को आने वाले उपचुनाव के नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा। वहीं बता दें कि एग्जिट पोल में बताया गया है कि कुल वोटर्स में से बीजेपी को 46 फीसदी लोगों ने मतदान किया है, वहीं कांग्रेस को 43 फीसदी लोगों ने वोट डाले हैं। इतना ही नहीं संभावना यह भी जताई गई है, सिंधिया का गढ़ समझे जाने वाले ग्वालियर चंबल में संधिया पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इस क्षेत्र की कुल 16 सीटों में से कांग्रेस को 10 जबकि बीजेपी को 6 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं संभावना ये भी जताई गई है कि चंबल की 7 सीटों में से बीजेपी को सभी 7 सीटों पर नुकसान हो सकता है।
देखें किसको कितनी सीटें
क्षेत्र | Seat | BJP | Congress | Other |
Gwalior | 9 | 4-5 | 4-5 | |
Chambal | 7 | 0-2 | 4-6 | 1 |
Malwa | 5 | 4-5 | 0-1 | |
Nimad | 2 | 0-1 | 1-2 | |
Bundelkhand | 2 | 1-2 | 0-1 | |
Mahakaushal | 1 | 1 |
बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीती 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके नतीजे 10 तारीख को घोषित किए जाएंगे।
You can connect with Ground Report on Facebook, Twitter and Whatsapp, and mail us at GReport2018@gmail.com to send us your suggestions and writeups.