ग्राउंड रिपोर्ट। न्यूज़ डेस्क।
लोकसभा चुनावों के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है, लेकिन इस बार नतीजों के लिए लंबा इंतज़ार करना होगा। पहली बार देश में लोकसभा चुनावों में ईवीएम काउंटिंग के बाद VVPAT स्लिप की भी काउंटिंग होगी जिसमें 5 घंटे का अधिक समय लग सकता है।
EVM काउंटिंग में गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यह सुविधा की है। कई विधानसभा चुनावों में VVPAT का उपयोग पहले ही किया जा चुका है।
आम तौर पर नतीजे 8 बजे तक घोषित कर दिए जाते हैं, लेकिन VVPAT की काउंटिंग के बाद नतीजे रात 10 बजे तक घोषित हो पाएंगे।
भारतीय चुनावों को विश्वसनीय बनाने के लिए इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए।