भारत बंद आज : किसानों ने प्रदर्शनों के बीच आठ दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद का एलान कर दिया है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए देशव्यापी परामर्श जारी किया है।
क्यों हो रही सैफ़ अली ख़ान की गिरफ्तारी की मांग ?
इसमें सरकार ने कहा है कि बंद के दौरान सुरक्षा कड़ी की जाए और शांति सुनिश्चित की जाए। वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि बंद के दौरान लोगों को होने वाली किसी भी समस्या के लिए केंद्र जिम्मेदार होगा।
ये सेवाएं रहेंगी बंद :
- यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
- सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा।
- तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी।
- आवश्यक चीजों जैसे दूध, फल और सब्जी पर रोक रहेगी।
इन सेवाओं को मिलेगी बंद से छूट
- एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी
- मेडिकल स्टोर खोले जा सकते हैं
- अस्पताल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे
- शादियों पर कोई पाबंदी नहीं
भारत बंद आज : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को कांग्रेस, डीएमके, आप, बसपा और टीआरएस ने भी समर्थन देने का एलान किया है। अब तक 11 से ज्यादा विपक्षी दल और दस ट्रेड यूनियन भारत बंद का समर्थन कर चुकी हैं।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।