Guna Viral Video: आए दिन हम महिलाओं पर होने वाले ज़ुल्म, उत्पीड़न की कहानी अखबारों में पढ़ते हैं, सुनते हैं। कभी बलात्कार, उत्पीड़न, हिंसा तो कभी शोषण की कहानियां हमारे कानों में गूंजती रहती हैं। हम इन कहानियों पर अफसोस जता कर आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन ये घटनाएं दोबारा नई शक्ल में किसी और के साथ हर दिन घट रही होती हैं। महिलाएं समाज के हर ज़ुल्म का भार अपने सिर पर अनवरत ढोती रहती है। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला को अपने पति को अपने कंधे पर ढोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। अब वैसा ही एक और वीडियो वायरल (Guna Viral Video) सामने आया है मध्यप्रदेश के गुना जिले से। जहां एक महिला को अपने रिश्तेदार को कंधे पर बैठाकर कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर किया गया।
ALSO READ: महिलाओं के साथ भेदभाव करता है समाज
मध्यप्रदेश के गुना जिले में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एकआदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। महिला एक किशोर को अपने कंधे पर बैठाकर चल रही है और उसके पीछे कुछ लोग डंडे और क्रिकेट बैट लेकर चल रहे हैं। कोई गाली दे रहा है, कोई महिला को पीट रहा है, तो कोई अभद्र टिप्पणी कर रहा है। पीछे चल रही भीड़ में महिला के रिश्तेदार, पति और ससुराल वाले भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आदिवासी महिला को उसके ही परिजनों ने इसके लिए मजबूर किया था। पुलिस ने सिरनी थाने में महिला के पति, ससुर, देवर और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।अब तक तीन लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।’ जब यह वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ (Guna Viral Video) तब इसपर संज्ञान लिया गया।
क्या था इस महिला का दोष?
पुलिस के मुताबिक इस महिला का दोष सिर्फ इतना था कि वह हाल ही में अपने पति से सहमति के साथ अलग हुई थी। वह बीते एक महीने से किसी और शख्स के साथ रह रही थी। लेकिन यह बात उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं आई और 9 फरवरी को उन लोगों ने उसे अगवा कर लिया था। उसके बाद पूरे गांव के सामने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
आप ग्राउंड रिपोर्ट के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।